Date: 27/03/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
 

3/27/2026 6:43:41 PM IST

36
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर परसुडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर में ब्राउन शुगर बिक्री को लेकर स्थानीय महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रही है। स्थानीय महिलाओं ने परसुडीह थाना पहुंचकर ब्राउन सुगर बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग कि हैं और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत भी थाना दर्ज कराई है। मखदुमपुर के लाइन टोला निवासी नाजी परवीन समेत अन्य महिलाओं का आरोप है कि बस्ती के ही रहने वाले समीर के द्वारा खुलेआम ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है। महिलाओं का कहना है कि आरोपी के घर के पास बाहरी युवाओं का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे इलाके का माहौल खराब हो गया है और घर की महिलाओं का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, नशे के इस कारोबार की वजह से क्षेत्र के युवा भी लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं और उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है।महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी द्वारा झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती है।
 
 
कोलयांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट