Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ड्यूटी और मस्ती साथ साथ :राजगंज थानाप्रभारी ने लगाया ठुमका ,वीडियो हुआ वायरल
3/29/2026 2:01:11 PM IST
316
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
dhanbad
:धनबाद से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजगंज थाना की प्रभारी अलिशा अग्रवाल ड्यूटी के दौरान भोजपुरी गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजगंज में आयोजित चैती दुर्गा पूजा के मौके पर हुए डांडिया नाइट कार्यक्रम का है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुई थीं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थाना प्रभारी वर्दी में मौजूद हैं साथ ही कुछ महिला पुलिस कर्मी भी वर्दी में और मंच के पास कुछ महिलाओं के साथ भोजपुरी गाने "पलंग सागवान" पर ठुमके लगा रही हैं। इस गाने को अक्सर फूहड़ या अश्लील श्रेणी में रखा जाता है, जिस वजह से यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी का इस तरह ऑन ड्यूटी और वर्दी में इस प्रकार के गाने पर ठुमके लगाना कई सवाल खड़े करता है। वहीं कुछ लोग इसे एक सामाजिक कार्यक्रम में सामान्य भागीदारी मान रहे हैं और इसे ज्यादा तूल देने के खिलाफ हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि कोयलांचल लाइव नहीं करता है। इधर इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की छवि को लेकर भी बहस छिड़ गई है। अब देखना होगा कि इस मामले में विभाग की ओर से कोई कार्रवाई होती है या इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। फिलहाल, यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस चाव से देख रहे है और मजे ले रहे है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर मे आज विश्वकर्मा पूजा बड़े हर उल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं....
#
इंजीनियर्स डे पर भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को किया याद, सेवार्थ फाउंडेशन ने इंजीनियरों को किया सम्मानित.....
#
विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में लोकप्रिय भोजपुरी गायक अंकुश राजा बिरसानगर में अपनी देंगे प्रस्तुति
#
मिथलांचल के पर्व चौरचन जमशेदपुर के कई इलाकों में श्रद्धा और आस्था के साथ मना,सुहागिन महिला अपने सुहाग, और परिवार के सुख समृद्धि की कामना
#
काश के फूलों के खिलते ही त्योहारों के मौसम के आगमन का संकेत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती