Date: 31/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तेज रफ्तार का कहर: पिकअप वैन की ट्रक से भिड़ंत, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत
3/30/2026 4:51:27 PM IST
32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
dhanbad
:बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जोड़ापीपत नेशनल हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला, जहां एक तेज गति से आ रही पिकअप वैन संख्या जेएच-10-डीबी-5342 ने आगे चल रहे कोयला लदे ट्रक संख्या जेएच-02-बीएक्स-4427 में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पिकअप वैन चालक साइड से ट्रक में बुरी तरह फंस गया। हादसे में पिकअप वैन चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सोहन महतो, निवासी बरवाटांड के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। इस दौरान सड़क जाम कर रहे लोगों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। खबर लिखे जाने तक शव गाड़ी में ही मौजूद था और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटी हुई है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पत्रकार राहत अली खान की रहस्यमई मौत बनी अनसुलझी पहेली?
#
अशोक ज्वैलर्स का ताला तोड़कर लाखों के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद वारदात
#
शरजील इमाम अपनी अंतरिम जमानत की अवधि पूरी, दिल्ली के लिए हुआ रवाना
#
खूनी संघर्ष, दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान
#
तेज रफ्तार का कहर: डुमरी में वाहन की टक्कर से दो बिजली खंभे क्षतिग्रस्त,इलाके में दहशत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा हत्या मामले में आया नया मोड़, परिजन को हत्या की दी गई धमकी
#
उत्साह और उमंग के साथ एसएसपी आवास पर अधिकारियो ने खेली होली ,रंग-गुलाल के बीच सभी ने दिया भाईचारे का संदेश
#
ऑक्सीजन के आभाव में तीन वर्षीय मासूम बच्चे ने तोडा दम ,स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला
#
साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता रैली
#
जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के खिलाफ बहस एवं मतदान के लिए जिला अधिकारी ने तिथि की घोषणा,राजनीतिक हलचल हुई तेज