Date: 03/04/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, धुं-धुं कर जली स्कॉर्पियो,  महाप्रबंधक सहित तीन लोग बाल बाल बचे..
 

4/2/2026 11:35:12 AM IST

43
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : बोधगया सड़क मार्ग के पहाड़पुर मोड़ के समीप चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई, आग लगने के कारण अचानक स्कॉर्पियो का सभी गेट लॉक हो गया और अंदर तीन लोग फंस गए,लेकिन जैसे तैसे अंदर फंसे तीनों लोगों ने अपनी जान बचाकर बाहर निकले, देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह से जलने लगी, आग लगी घटना के बाद गया-बोधगया सड़क मार्ग कुछ देरी के लिए जाम की स्थिति बन गई, वही घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दिया गया जहां महज 10 मिनट में फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया,लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल गई थी ,गया इंजीनियरिंग प्राइवेट वर्कशॉप के वरिष्ठ महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि गया शहर से अपने कुछ गेस्ट को लेकर बोधगया होटल जा रहे थे तभी मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के समीप स्कॉर्पियो से अचानक धुआं निकलने लगा,गाड़ी मे आग लगने के बाद बाहर निकालने की कोशिश किया तो गाडी का चारों दरवाजा लॉक हो गया, किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर निकले और देखते ही देखते ही आग पूरी तरह से लग गई, हालाकी आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हुई है लेकिन बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह आग लगी होगी, वही पुलिस भी पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है..
 
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट