Date: 05/04/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आईआईटी (आईएसएम) में इंवेंटिव 2026 का होगा भव्य आयोजन, जानिए...
4/4/2026 4:44:19 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: देश में नवाचार और शोध को नई दिशा देने के उद्देश्य से "इंवेंटिव 2026" के चौथे संस्करण का आयोजन 6 और 7 अप्रैल को आईआईटी (आइएसएम) धनबाद में किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत की "रिसर्च से इम्पैक्ट" यात्रा को गति देना और "भारत इनोवेंट्स 2026" के लिए नवाचार को प्रोत्साहित करना है।
यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम पांच प्रमुख आईआईटी संस्थानों- आईआईटी बीएचयू, आईआईटी (आइएसएम) धनबाद, आईआईटी पटना, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी भुवनेश्वर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मेजबानी आईआईटी (आईएसएम) धनबाद कर रहा है
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इन सभी आईआईटी को अलग-अलग थीम दी गई है, जिन पर उनके शोधकर्ता अपने-अपने इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स और रिसर्च का लाइव डेमोंस्ट्रेशन 6 अप्रैल से प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही कई उभरते हुए स्टार्टअप्स भी इस आयोजन में भाग लेंगे और अपने नवाचारों को प्रदर्शित करेंगे।
"इंवेंटिव 2026" नवाचारों के प्रदर्शन का एक बड़ा मंच है, जहां रिसर्च और इंडस्ट्री के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। इससे पहले इसका आयोजन आईआईटी बॉम्बे में किया जा चुका है। इस कार्यक्रम से निकलने वाले सफल स्टार्टअप्स को फ्रांस में अपने प्रोजेक्ट्स का डेमोंस्ट्रेशन देने का अवसर मिलेगा, जहां वेंचर कैपिटलिस्ट्स और स्टार्टअप्स के बीच मैचमेकिंग भी कराई जाएगी। इस पहल का एक हिस्सा भारत में आयोजित किया जा चुका है और आगे अब इसका दूसरा हिस्सा फ्रांस में आयोजित किया जाएगा।
इस आयोजन को "भारत इनोवेंट्स" पहल से जोड़ा गया है, जिसकी प्रेरणा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच से मिली है। "इंवेंटिव" के तहत उभरने वाले नवाचार आगे चलकर "भारत इनोवेंट्स”" में शामिल किए जाएंगे।
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद ने इस आयोजन के लिए पांच प्रमुख फोकस एरिया निर्धारित किए हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मटेरियल साइंस, हेल्थकेयर, आर्ट साइंस और सेमीकंडक्टर शामिल हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ 6 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन में देश के 23 आईआईटी में से अब तक 15 संस्थानों ने अपनी भागीदारी की स्वीकृति दे दी है, जिससे यह आयोजन और भी भव्य और प्रभावशाली बनने जा रहा है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...
#
हास्य कवि सम्मेलन का होगा आयोजन, 5 अप्रैल को गूंजेगा ठहाकों का मंच
#
विश्व ऑटिज्म दिवस पर एस्पायर मदरस टीम ने लोगो को किया जागरूक,विधायक सरयू राय बच्चों के हुनर की तारीफ
#
सोहराय और सोहरा आदिवासी पेंटिंग के जरिये गांव की महिलाए बन रही आत्मनिर्भर
#
ड्यूटी और मस्ती साथ साथ :राजगंज थानाप्रभारी ने लगाया ठुमका ,वीडियो हुआ वायरल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
#
वीडियो जारी कर प्रिंस खान ने हमले की ली जिम्मेदारी ,फहीम खान और उसके परिवार को जान से मारने की दी धमकी,सिटी एसपी ने कहा प्रिंस खान और उसके नेटवर्क को कर देंगे ...
#
इंस्टाग्राम विवाद में चली गोली, एक युवक हुआ घायल, जाँच में जुटी पुलिस
#
26/11 हमले पर बनी फिल्म 'भारत भाग्य विद्धता में नजर आएंगी Kangana Ranaut
#
सड़क निर्माण को लेकर तोपचांची में खूनी झड़प, छह घायल , जाँच में जुटी पुलिस