Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शांति की तलाश में रूसी पर्यटक पहुंचे बिहार, कहा सरकार की नजर पड़े तो.....
4/8/2026 1:27:49 PM IST
193
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जहानाबाद: जहानाबाद मेभौतिक सुख-सुविधाओं के बावजूद मानसिक शांति की तलाश इंसान को दूर-दूर तक ले जाती है। इसी कड़ी में रूस से आए पर्यटकों का एक दल ऐतिहासिक बराबर पहाड़ी क्षेत्र पहुंचा, जहां उन्होंने प्राकृतिक वातावरण के बीच ध्यान और साधना कर आत्मिक शांति का अनुभव किया। जानकारी के अनुसार, 14 सदस्यीय रूसी पर्यटकों का यह दल बोधगया के एक होटल में ठहरा हुआ है। वहां से वे प्रतिदिन सुबह मखदुमपुर प्रखंड स्थित बराबर पहाड़ी पहुंचते हैं। यहां स्थित प्राचीन सतघरवा गुफा में पर्यटक प्रतिदिन करीब चार से पांच घंटे तक ध्यान (मेडिटेशन) करते रहे। ध्यान साधना के बाद पर्यटकों ने पहाड़ी की चोटी पर स्थित सिद्धनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की। धार्मिक और प्राकृतिक माहौल से प्रभावित होकर पर्यटक काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि बराबर की गुफाएं और यहां का शांत वातावरण ध्यान के लिए अत्यंत उपयुक्त है। गौरतलब है कि ठंडे देश से आने के बावजूद इन पर्यटकों ने ऊंची पहाड़ी पर चढ़कर साधना और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया, जो उनके उत्साह और आस्था को दर्शाता है। स्थानीय लोगों ने भी पर्यटकों का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की जानकारी दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सरकार इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे, तो बराबर पहाड़ी बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में पहला स्थान हासिल कर सकता है। यहां बेहतर आधारभूत सुविधाएं, सड़क, सुरक्षा और प्रचार-प्रसार की व्यवस्था होने पर देश-विदेश से और अधिक पर्यटक आकर्षित हो सकते हैं। बराबर पहाड़ी का यह क्षेत्र अपने प्राचीन गुफाओं, ऐतिहासिक महत्व और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है, जहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक और साधक शांति की तलाश में पहुंचते हैं।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
OTT पर जल्द दस्तक देगी 'Cocktail 2', फैंस का इंतजार हुआ खत्म
#
'रामायण' के ट्रेलर ने मचाई धूम, रणबीर-यश के दमदार अंदाज़ की चर्चा
#
‘बाटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, सनी देओल और शबाना आजमी की दमदार झलक ने बढ़ाई उत्सुकता
#
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बजा डंका! टॉम हॉलैंड के प्रदर्शन की जमकर तारीफ
#
‘रामायण’ के ट्रेलर की धूम, सिद्धार्थ आनंद और एटली ने की जमकर तारीफ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
पीएम नरेंद्र मोदी कीअपील का दिखा असर,साईकिल से न्यायालय पहुंचे औरंगाबाद के प्रधान न्यायाधीश