Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद के महिला कॉलेज में सॉरी का पोस्टर बना चर्चा का विषय
4/9/2026 1:39:13 PM IST
254
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: BSS Mahila Mahavidyalaya Dhanbad धनबाद के बीएसएस महिला कालेज गुरुवार को अनोखे पोस्टर के कारण चर्चा का केंद्र बन गया। सुबह जब कालेज की छात्राएं पहुंचीं तो एक जगह झुंड बनाकर छात्राएं पोस्टर को निहारे जा रही थीं। ठहाके लग रहे थे।छात्राएं अपने-अपने मोबाइल में इसकी तस्वीर कैद करती दिखीं। किसी अज्ञात छात्र ने अपनी महिला मित्र डिंपी से माफी मांगने के लिए लगाए गए इस पोस्टर ने न केवल राहगीरों का ध्यान खींचा, कालेज की छात्राओं के बीच भी यह खासा लोकप्रिय हो गया है।पोस्टर में बड़े अक्षरों में अंग्रेजी-हिंदी में लिखा है, आइएम सारी डिंपी, मुझसे गलती हो गई, प्लीज मुझे माफ कर दो! इसके साथ ही आगे सुधार का वादा करते हुए लिखा गया है कि वह भविष्य में ध्यान रखेगा और ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।पोस्टर में दिल और फूल के चित्र बनाकर इसे और भी भावनात्मक और आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है। महिला कालेज होने के कारण इस पोस्टर को लेकर छात्राओं में कौतुहल का विषय बना हुआ हुआ है। कालेज आने-जाने के दौरान छात्राएं इसे पढ़कर मुस्कुरा रही हैं और आपस में इस पर चर्चा भी कर रही हैं।कुछ छात्राएं इसे सच्चे प्यार का इजहार मान रही हैं, तो कुछ इसे ड्रामेटिक माफी बताकर मजाकिया अंदाज में ले रही हैं। इतना ही नहीं, यह पोस्टर अब इंटरनेट मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इसकी रील बनाकर शेयर की जा रही है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।कई यूजर्स इसे क्रिएटिव तरीका बता रहे हैं, तो कुछ इसे पब्लिक प्लेस पर निजी भावनाओं का प्रदर्शन कहकर आलोचना भी कर रहे हैं। छात्राओं का कहना था कि इस तरह के पोस्टर युवाओं की भावनाओं को दर्शाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि इससे सार्वजनिक स्थानों की मर्यादा पर भी सवाल खड़ा होता है।फिलहाल, डिंपी तक यह माफी पहुंची या नहीं, यह तो साफ नहीं हो पाया है, लेकिन इतना जरूर है कि इस पोस्टर ने बीएसएस महिला कालेज गेट को कुछ समय के लिए लव स्टोरी का स्पाट बना दिया है। इस मामले में बीएसएस महिला कालेज की प्राचार्या डा.करुणा ने कहा कि उन्हें पोस्टर की जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलते ही गेट से पोस्टर हटवा दिया गया है। सीसीटीवी देखते हैं कि किसने इसे चिपकाया है।
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर मे आज विश्वकर्मा पूजा बड़े हर उल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं....
#
इंजीनियर्स डे पर भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को किया याद, सेवार्थ फाउंडेशन ने इंजीनियरों को किया सम्मानित.....
#
विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में लोकप्रिय भोजपुरी गायक अंकुश राजा बिरसानगर में अपनी देंगे प्रस्तुति
#
मिथलांचल के पर्व चौरचन जमशेदपुर के कई इलाकों में श्रद्धा और आस्था के साथ मना,सुहागिन महिला अपने सुहाग, और परिवार के सुख समृद्धि की कामना
#
काश के फूलों के खिलते ही त्योहारों के मौसम के आगमन का संकेत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती