Date: 11/05/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों को बांटे गए पशु, आत्मनिर्भरता पर जोर

4/11/2026 11:29:53 AM IST

69
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada:जामताड़ा में  मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत जीविका पार्जन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पशुपालन परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त रवि आनंद, जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह की उपस्थिति में सदर प्रखंड और नारायणपुर प्रखंड के लाभुकों के बीच सूकर, भेड़ एवं बकरा-बकरी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों में काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण गरीब परिवारों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे दिए गए पशुओं का समुचित देखभाल करें और इसका उपयोग अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने में करें।वहीं जिला पशुपालन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पशुपालन एक लाभकारी व्यवसाय है और इस योजना के माध्यम से लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। विभाग की ओर से समय-समय पर प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग भी दिया जाएगा, ताकि लाभुक बेहतर तरीके से पशुपालन कर सकें। पशुओं का इंसोरेंस के साथ ही स्वास्थ्य जांच लगातार किये जायेंगे।
 
 
 
कोलयांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्तिरी की रिपोर्ट 




ट्रेंडिंग न्यूज़

#  सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ के लिए बिहार युवा कांग्रेस के ई.रोहित मणि भूषण ने किया विशेष हवन पूजन का आयोजन
#
सोना देवी यूनिवर्सिटी में छात्र- छात्राओं के बीच पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,बोले ग्रामीण एसपी  
 

# हॉस्टल मे छात्र हत्याकांड से पहले मासूम से दुराचार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
#
नदी में डूबते सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पर्व के तीसरे दिन का अनुष्ठान हुआ पूरा
 

#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर  जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा