Date: 22/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
टोल प्लाजा पर फायरिंग एवं चाकू बाजी मामले में 32 लोगों पर हुआ मामला दर्ज ,इतने लोगो की हुई गिरफ्तारी
4/22/2026 11:18:43 AM IST
50
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
:जहानाबाद के पटना–गया राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर टेहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेरथुआ गांव के समीप स्थित टोल प्लाजा पर देर रात टोल प्लाजा कर्मी एवं बाराती के बीच हुए फायरिंग एवं चाकू बाजी मामले में 32 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है दर्जन भर से अधिक की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। गत सोमवार की देर रात्रि सेरथुआ टोल प्लाजा पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक बरात में नाच-गान के दौरान टोल कर्मियों और बरातियों के बीच विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते मामला मारपीट, चाकूबाजी और फायरिंग तक पहुंच गया। इस घटना में तीन बराती घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान उमराई बिगहा गांव निवासी रोहित कुमार, विकास कुमार और छोटू कुमार के रूप में की गई है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि इलाज के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इधर इस घटना को लेकर 32 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है। इधर इस मामले पर टेहटा थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल 32 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। टोल प्लाजा कर्मी अमित कुमार की ओर से उमराई बिगहा गांव के 27 लोगों को नामजद आरोपित किया गया है, जबकि घायल बराती विकास कुमार की ओर से पांच टोल कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। थानाध्यक्ष मो. गुफरान अली ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के दौरान करीब चार राउंड गोली चलने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों द्वारा फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि टोल प्लाजा के कर्मियों और सुरक्षा गार्डों ने पहले फायरिंग की, जिसमें गोली के छर्रे लगने से रोहित और विकास घायल हो गए, जबकि छोटू कुमार को चाकू लगने से चोट आई। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में तीनों घायलों के चोट चाकूबाजी की घटना में लगने की पुष्टि हुई है। पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमराई बिगहा गांव से मसौढ़ी के नौऊआबाग गांव के लिए बरात जा रही थी। सोमवार की रात बरात जब टोल प्लाजा के पास पहुंची तो कुछ वाहन सड़क किनारे खड़े थे, जहां डीजे पर नाच-गान चल रहा था। इसी दौरान टोल कर्मियों और कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के बीच स्थिति इतनी बिगड़ गई कि चाकूबाजी और फायरिंग की नौबत आ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दो दिन पहले भी इसी टोल प्लाजा पर एक युवक के साथ टोल कर्मियों द्वारा मारपीट की घटना हुई थी। बताया जाता है कि युवक गाड़ी चलाना सीख रहा था, तभी उसे रोककर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था और तनाव का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत तो हो गया था, लेकिन मनमुटाव बना रहा। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए टोल प्लाजा के पास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस की जनता दरबार में सबसे अधिक महिला सुरक्षा,भूमि विवाद की शिकायते आई सामने ,एसपी ने दिया अधिकारियो को दिया निर्देश
#
बंगाल चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में धनबाद पुलिस, SSP ने किया बॉर्डर निरीक्षण
#
बाइक चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार,8 बाइक बरामद,सिटी एसपी ने बताया ....
#
धारदार हथियार से युवक की गई हत्या,जाँच में जुटी पुलिस
#
शादी समारोह के लिए बहन को लाने गए दो भाई, रास्ते में हुई मौत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अवर निरीक्षक की पत्नी ने अपने पति की सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली गयी जान
#
विश्व ऑटिज्म दिवस पर एस्पायर मदरस टीम ने लोगो को किया जागरूक,विधायक सरयू राय बच्चों के हुनर की तारीफ
#
पार्षद अरुण चौहान ने किया लाइट टावर का शिलान्यास, विकास की राखी पहली नींव
#
चतरा से इटखोरी तक मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिल एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद
#
गर्मी छुट्टियों पर रेलवे के तरफ से तोफा , यात्रियों को बड़ी राहत