Date: 31/05/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 ब्रेकिंग न्यूज़ : गोदाम में भीषण आग लगने से मची अफरा तफरी ,लाखो के जले  बिस्कुट और चिप्स 

4/11/2026 3:03:10 PM IST

79
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

 Jamshedpur :- जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के एक गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह गोदाम बिस्कुट और चिप्स का  था और आग कैसे लगी इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाया हैं, आग की खबर जंगल की आग की तरह फ़ैल गई  लोगो की भीड़ काफ़ी जुट गई। घटना की सुचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। इधर सूचना के बाद  सुंदरनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुरे मामले की जाँच मे जुट गई हैं आग लगने के कारणों का पता लगा रही हैं। 

 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट