Date: 20/04/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सुलभ व जमीन से जुड़े नेता के रूप में याद किए जा रहे नीतीश कुमार,बदला बिहार का दरभंगा
4/20/2026 11:46:48 AM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Darbhanga
:मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की दो दशक लंबी यात्रा में मिथिलांचल, खासकर दरभंगा, उनकी प्राथमिकताओं में हमेशा शामिल रहा। विकास योजनाओं, सड़क-संपर्क, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण में इलाके में उल्लेखनीय बदलाव दिखा। जो क्षेत्र कभी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझता था, आज बेहतर सड़क नेटवर्क, शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ नई पहचान दरभंगा बना चुका है।शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सड़कों का जाल बिछा, जिससे आवागमन आसान हुआ और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिली।
जीविका से बदली महिलाओं की तस्वीर :
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में जीविका योजना रही, जिसने दरभंगा की हजारों महिलाओं की जिंदगी बदल दी। बेनीपुर प्रखंड के महिनाम की जीविका दीदी सुनीता देवी, बलनी के प्रेम देवी ,माधोपुर के कौशल्या देवी सहित विभिन्न गांव जीविका दीदियां बताती हैं कि पहले घर से बाहर निकलना मुश्किल था, आज हम समूह चलाते हैं। और बैंक से जुड़कर खुद कमाई कर रहे हैं। कई दीदियों को मुख्यमंत्री से मिलने और अपनी बात रखने का भी अवसर मिला, जिसे वे जीवन का यादगार क्षण मानती हैं।
शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार :
दरभंगा में विद्यालयों के भवन निर्माण, शिक्षकों की नियुक्ति और छात्राओं के लिए साइकिल-ड्रेस योजना ने शिक्षा का स्तर बढ़ाया। वहीं, डीएमसीएच के विस्तार और बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल का विधिवत उदघाटन से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं आसपास के जिलों को भी राहत मिली। स्थानीय लोगों के बीच नीतीश कुमार एक सुलभ और जमीन से जुड़े नेता के रूप में याद किए जाते हैं। दरभंगा के हायाघाट निवासी स्वर्गीय प्रो. उमाकांत चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच संबंध को राजनीतिक के साथ साथ व्यक्तिगत निकटता के रूप में भी देखा जाता रहा है।जब भी मुख्यमंत्री का दरभंगा दौरा होता था तो प्रो. चौधरी से मुलाकात और स्थानीय फीड बैक लेना एक सामान्य बात मानी जाती थी। प्रो. चौधरी न केवल शैक्षणिक विषयों पर बल्कि क्षेत्रीय समस्याओं जैसे बाढ़ , सड़क और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी नीतीश कुमार तक बात पहुंचाते थे।स्थानीय लोगों के अनुसार यह रिश्ता दोनों के बीच सिर्फ औपचारिक नहीं था बल्कि आपसी विश्वास और लंबे समय के संवाद पर आधारित था। यही वजह था की हायाघाट और आसपास के इलाकों के कई मुद्दे मुख्यमंत्री स्तर तक पहुंचते रहे। प्रो. उमाकांत चौधरी के निधन के बाद उनके पुत्र स्वर्गीय प्रो. विनोद चौधरी का मुख्यमंत्री से संबंध बना रहा और वे दरभंगा से एमएलसी भी रहे। फिर उनके छोटे पुत्र प्रो. विनय कुमार चौधरी बेनीपुर से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए। कभी बाढ़, बदहाल सड़क और पलायन के लिए पहचाना जाने वाला दरभंगा आज बुनियादी ढांचे के मामले में काफी आगे बढ़ चुका है। हालांकि, अभी भी रोजगार और उद्योग के क्षेत्र में अपेक्षाएं बाकी हैं, लेकिन बीते 20 वर्षों में बदलाव स्पष्ट दिखता है। यह विकास की यह कहानी आने वाले वर्षों में भी जिले की पहचान का हिस्सा बनी रहेगी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सांसद जन उद्यम खेल-सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया उद्घाटन, शराबबंदी पर कहा ...
#
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी हुई तेज ,इंडिया गठबंधन से राजद प्रत्याशी सोनू कुमार राय किया नामांकन
#
महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के खिलाफ विपक्षी दाल खेल रहे है राजनीतिक का खेल - रघुवर दास
#
रेलवे के अधिकारी यू के सिंह के खिलाप बागबेड़ा थाने रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के लोगो ने कराया शिकायत दर्ज
#
विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया सायर तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अगले हफ्ते इस दिन बंद रहेगा बैंक? पढ़िए लिस्ट
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...
#
सोना या चांदी में हो रही गिरावट, अब इसमें है ज्यादा फायदा
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
धनबाद पुलिस को मिले नए वाहन, उपायुक्त और एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी