Date: 26/07/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया सायर तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

4/16/2026 5:40:04 PM IST

146
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बाघमारा: बाघमारा क्षेत्र के विकास की कड़ी में एक नया अध्याय जोड़ते हुए बाघमारा प्रखंड अंतर्गत डुमरा में डीएमएफटी योजना के तहत सायर तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की।​इस अवसर पर गिरिडीह लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि सुभाष चंद्र रवानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ​शिलान्यास के पश्चात जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि सायर तालाब का जीर्णोद्धार पिछले कई वर्षों से लंबित था। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को समझते हुए इसे प्राथमिकता दी है।इस तालाब के कायाकल्प से न केवल पंचायत के सौंदर्य में वृद्धि होगी, बल्कि क्षेत्र में जल स्तर सुधरेगा और भविष्य के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। यह परियोजना ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ग्रामीणों ने तालाब के जीर्णोद्धार कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर की और विधायक एवं सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया।
 
 
कोयलांचल लाइव के लिए बाघमारा से काशीनाथ की रिपोर्ट