Date: 24/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ,पुलिस ने ऐसे किया खुलासा ...
4/22/2026 5:48:13 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
munger
:- मुंगेर के साथ सटे सिल्क सीट भागलपुर और आसपास का इलाका भी अवैध हथियारों के कारोबार का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बरियारपुर थाना कुदरकट्टा पुल के पास से दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 देसी पिस्टल और 30 मैगजीन बरामद किए हैं, जो पूरी तरह तैयार हालत में थे और किसी बड़ी वारदात में इस्तेमाल किए जा सकते थे। यह कार्रवाई एसडीपीओ अभिषेक आनंद के नेतृत्व में बरियारपुर थाना पुलिस और आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की। सूचना थी कि इलाके में हथियारों की बड़ी डील होने वाली है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। और एक ऑटो आओ बाइक को इस क्रम में रोक सघन तलाशी ली गई । तलाशी लेने पर ऑटो से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर के राजकुमार यादव और मिर्जापुर बरदह के बदरुद्दीन के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये हथियार डिलीवरी के लिए ले जाए जा रहे थे, जहां एक पिस्टल की कीमत 25 हजार से 30 हजार रुपये तक तय थी। पुलिस के मुताबिक बरामद सभी हथियार हाई क्वालिटी फिनिशिंग के हैं और तुरंत इस्तेमाल के लिए तैयार थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये हथियार किसी संगठित आपराधिक गिरोह या बड़ी वारदात के लिए सप्लाई किए जाने वाले थे। मुंगेर पहले से ही अवैध हथियार निर्माण और सप्लाई के लिए कुख्यात रहा है, और इस तरह की बरामदगी एक बड़े इंटर-डिस्ट्रिक्ट नेटवर्क की ओर इशारा करती है। पुलिस अब इस गिरोह के सप्लायर, फाइनेंसर और खरीदारों की कड़ी जोड़ने में जुट गई है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है। इस कार्रवाई को अवैध हथियार कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
#
बिल्डिंग से इलेक्ट्रिक तार चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 65 किलो कॉपर तार बरामद
#
मदन मोहन झा ने फर्जी मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से की मुलाकात
#
सट्टेबाजी के वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, जमशेदपुर का तिवारी जी चर्चे में
#
पदभार ग्रहण कर जिलाधिकारी पहुंचे सदर अस्पताल ,साफ सफाई पर जताई नाराजगी, कई चिकित्सक एवं स्वास्थकर्मी मिले गायब
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी हुई तेज ,इंडिया गठबंधन से राजद प्रत्याशी सोनू कुमार राय किया नामांकन
#
"केंदुआ बंद से थमा कारोबार: 'साजिश' के आरोप के बीच धनबाद–बोकारो रोड खोलने की मांग तेज"
#
धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर सड़क के धंस जाने एवं गैस रिसाव की घटना पर व्यक्त की गहरी चिंता ,BCCL के सीएमडी और धनबाद डीसी से फोन पर की बात ,कहा ...
#
डिंपल यादव का AAP सांसदों पर हमला, कहा- गद्दार हैं राघव चड्ढा और...
#
भाजपा विधायक ने किया सदर अस्पताल का किया निरीक्षण ,कहा, समस्या नहीं समाधान पर करिए बात