Date: 19/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सट्टेबाजी के वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, जमशेदपुर का तिवारी जी चर्चे में
6/23/2026 12:12:18 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के कुमारधुबी चौक से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग आपस में जमकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद अवैध लॉटरी और ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारोबार में वर्चस्व को लेकर हुआ। दो गुटों के बीच हुई इस मारपीट में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही कुमारधुबी और चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचते ही मारपीट में शामिल लोग मौके से फरार हो गए। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पूरे निरसा अनुमंडल क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार एक बड़े सिंडिकेट के जरिए संचालित होने की चर्चा है।इस चर्चे में जमशेदपुर के तिवारी जी का नाम जोर शोर से है क्योंकि उनके पास पहुँच भी है, पैरवी भी और पैसे भी है। और तिवारी जी के साथ खान साहब का भी हाथ उनके साथ है। इसके पहले इस कारोबार को झुनझुनवाला ग्रुप से जोड़कर देखा जा रहा था। बताया जा रहा है कि विवाद ऑनलाइन सट्टे में गड़बड़ी और पैसों के हिसाब-किताब को लेकर शुरू हुआ। आरोप है कि एक पक्ष के युवक को पहले मैथन बुलाकर धमकाया गया, जिसके बाद मामला बढ़ गया और दूसरा पक्ष कुमारधुबी चौक पहुंच गया। इसके बाद दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। अवैध कारोबार होने के कारण किसी भी पक्ष की ओर से अब तक पुलिस में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने कुमारधुबी के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। वहीं, इस संबंध में धनबाद के ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द कार्रवाई करते हुए अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। धनबाद जिले में अवैध लॉटरी का कारोबार अपनी जड़ें मजबूत करता जा रहा है। जिसके लालच में फंसकर आम जनता अपनी गाढ़ी कमाई खो कर बर्बाद हो रहे हैं। वहीं कुछ दिन पूर्व ही सिंदरी विधायक चंद्र देव महतो ने भी धनबाद में फलफूल रहे इस लॉटरी के अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाई था। अब देखना होगा कि पुलिस लॉटरी और सट्टे के इस अवैध कारोबार के खिलाफ क्या और कब तक कार्रवाई करती है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में रंजय सिंह हत्याकांड पर कोर्ट का आया बड़ा फैसला, हर्ष सिंह और नन्द कुमार सिंह हुए रिहा , कोर्ट से निकलते हर्ष ने कहा....
#
सुरक्षा की साथी — भोजपुर पुलिस की ‘पुलिस दीदी’ ......
#
साइंटिफिक और आईटी अनुसंधान को मजबूत करने के लिए पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण,एसएसपी ने कहा....
#
गांव में नवनिर्मित प्रवेश द्वार पर गांव का नाम लिखने को लेकर विवाद,मारपीट से कई लोग घायल,पुलिस मौके पर पहुची.....
#
फर्जी APK फाइल भेजकर ठगी करने वाले 4 शातिर ठग गिरफ्तार, 2.20 लाख नकद समेत भारी मात्रा में गैजेट्स बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सट्टेबाजी के वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, जमशेदपुर का तिवारी जी चर्चे में
#
भारत माता के जयकारों से गूंजा जमशेदपुर, BJP की विशाल तिरंगा यात्रा
#
सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया हुई संपन्न, मतदान के लिए सुरक्षा के रहे पुख्ते इंतेज़ाम
#
म्यूजिक आर्टिस्ट की कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बची जान
#
अस्पताल में आग से मचा अफरा तफरी, मरीज एवं उनके परिजन दहशत में