Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा बैठक, 8 उत्कृष्ट महिला पर्यवेक्षिका को टैबलेट देकर किया गया सम्मानित
6/17/2026 2:47:45 PM IST
130
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप सहित जिले के सभी प्रखंडों की महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा लंबित आवेदनों, एनपीसीआई, पोषण ट्रैकर, पोषण वाटिका एवं हॉट कुक्ड मील सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों एवं तकनीकी समस्याओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें ताकि लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। समीक्षा के क्रम में कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित महिला पर्यवेक्षिका को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य संस्कृति में सुधार लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। बैठक में पोषण वाटिका के विकास पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका को शीघ्र विकसित करने का निर्देश देते हुए कहा कि जिले की सर्वश्रेष्ठ पोषण वाटिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले केंद्र को ₹10,000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले केंद्र को ₹8,000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले केंद्र को ₹6,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही उत्कृष्ट पोषण वाटिका वाले केंद्रों को आगे चलकर मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। बैठक के दौरान विभिन्न प्रखंडों की महिला पर्यवेक्षिका ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से भी अवगत कराया। कई आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, खिड़की, दरवाजा, बिजली सहित आधारभूत सुविधाओं की कमी की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची तैयार कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शीघ्र स्थानांतरित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की 8 चयनित महिला पर्यवेक्षिका को उपायुक्त द्वारा टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में बाघमारा की लक्ष्मी कुमारी, बलियापुर की कीर्ति पुष्प, धनबाद की कामिनी कुमारी, गोविंदपुर की प्रेरणा बर्णवाल, झरिया की शकुंतला कुमारी, निरसा की कुमारी शिखा, तोपचांची की रानी सीमा तथा टुंडी की किरण कुमारी शामिल हैं। उपायुक्त ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से आया पवित्र मिट्टी का कलश, जमशेदपुर में हुआ भव्य स्वागत
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर निरसा व सिंदरी विधायक ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, दी चेतावनी - सुधार नहीं हुआ तो NH-19 होगा जाम
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धरना, रांची आंदोलन को दिया समर्थन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अनोखी आस्था विश्व कल्याण की कामना के साथ,शिव भक्त 54 फीट लंबा कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर के लिए पैदल रवाना
#
8 लेन सड़क पर फिर मंडराया खतरा, पाइपलाइन लीकेज से बना बड़ा गड्ढा
#
लकड़ी टाल में अचानक लगी आग ,मची अफरा-तफरी
#
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पार दिया बड़ा बयान !
#
मंत्री ललन सिंह पहुंचे मुंगेर,उपयोगी योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक