Date: 24/04/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बाघमारा में बड़ा हादसा, 20 फ़ीट नीचे धंसे आधा दर्जन घर, मची अफरा-तफरी 

4/24/2026 12:40:39 AM IST

341
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara: बाघमारा के सोनारडीह थाना के टांडाबारी बस्ती में लगभग आधा दर्जन घर जमींदोज होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार पूर्व प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया का भी घर जमीनदोज हुआ है। इधर एक घर में कार के फंसे होने की बात भी सामने आ रही है।
इस घटना में कोई भी हताहत की सुचना नहीं है सभी लोग बाल बाल बच गए है। इस घटना से अफरा-तफ़री का माहौल बना हुआ है। आपको बता दे की जमींदोज होने से सड़क, घर व आधी बस्ती लगभग 20 फीट जमीन के नीचे धंस गए है। वही घरों से भाग कर लोगों ने बचाई अपनी जान, भागते समय कई लोगों, घायल भी हुए है। खबर लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए बाघमारा से काशीनाथ की रिपोर्ट