Date: 12/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मिशन फॉर आत्मा निर्भरता को लेकर कृषि विभाग ने की बैठक ,पदाधिकारियों ने कहा ...

4/23/2026 5:38:33 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamshedpur : बीज उत्पादन कर झारखंड को आत्मनिर्भर बनाने के लिए  कृषि विभाग लगातार बैठके कर किसानो को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर लगातार मुहीम चला रही है। इसी कड़ी में आज जमशेदपुर जिला कृषि विभाग कार्यालय में भी बैठक आयोजन किया गया।  बैठक में कृषि वैज्ञानिक, जिला बीज पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनिकी प्रबंधक,एपिओ, प्रोग्राम मैनेजर मजूद रहें। सभी लोगो को जिला कृषि पदाधिकारी विवेक विरुवा ने मिशन फॉर आत्मा निर्भरता इन पलस के बारे में विस्तृत जानकारी दिया, साथ ही बीज उत्पादन कर झारखण्ड को आत्म निर्भरत कैसे बनाना हैं इसपर भी जोर दिया गया। वही जिला कृषि पदाधिकारी विवेक विरुवा ने कहा की झारखंड को बीज उत्पादन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है ताकि  झारखंड किसी दूसरे राज्यों पर निर्भर न रहें।...साथ ही कृषि विज्ञानं केंद्र, राष्ट्रीय बीज निगम, राष्ट्रीय स्तर की एजेंसी भी इससे जुड़े हुए हैं,किसान खुद बीज पैदा करें ताकि किसान से सरकार बीज ख़रीदे ।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बोनोद केसरी की रिपोर्ट