Date: 15/07/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हाईवा और ऑटो  में टक्कर ,युवक की गई जान ,मौके पर पहुंची पुलिस 

4/25/2026 2:26:20 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad  :औरंगाबाद में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन लोग इसके कहर से जान गवां रहे है एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला जहां हाईवा की टक्कर से ऑटो सवार एक बच्चा की दर्दनाक मौत हो गई वही दर्जन लोग जख्मी हो गए मृतक बच्चे की पहचान। दिहुली गांव निवासी सुभाष राम के पुत्र पीयूष कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायलों में एक ऑटो चालक दो बच्चे, छह महिलाएं शामिल है।घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 19 की है। ऑटो चालक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि सभी घायल शहर के बराटपुर मुहल्ले में  एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने आए थे। जन्मदिन मनाने के बाद सभी लोग एक ही ऑटो पर सवार होकर मदनपुर के दिहुली गांव जा रहे थे। लेकिन ओरा गांव के समीप मदनपुर की तरफ से आ रही हाईवा ने इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट