Date: 15/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
7/14/2026 11:58:31 AM IST
34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में हजारीबाग पुलिस के एक जवान की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। चलकुशा थाना की पुलिस टीम मैथन में एक अभियुक्त की तलाश में छापेमारी कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से उनकी सरकारी गाड़ी टकरा गई। हादसे के बाद घायलों को एसएनएमएमसीएच लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए असर्फी अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना की पुलिस टीम मंगलवार अहले सुबह धनबाद के मैथन क्षेत्र में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने पहुंची थी। हालांकि आरोपी हाथ नहीं लगा। कार्रवाई के बाद टीम सरकारी वाहन से वापस लौट रही थी। इसी दौरान बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से पुलिस वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में 50 वर्षीय पुलिस जवान रामलखन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नरेश यादव, ग्रीन पासवान और वाहन चालक गौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए असर्फी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएनएमएमसीएच आरक्षी चौकी के एएसआई विनोद कुर्जू ने बताया कि चलकुशा थाना की पुलिस टीम मैथन में छापेमारी के बाद लौट रही थी। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से सरकारी वाहन की टक्कर हो गई, जिसमें एक जवान की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जारी है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कतरास पुलिस में विरु और जय की जोड़ी चर्चे में।
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
#
वाहन जांच के नाम पर मारपीट, ₹2.10 लाख वसूली का आरोप, चार उत्पादकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज
#
पानी में गंदगी और सप्लाई में देरी से बस्तीवासियों ने किया हंगामा, आंदोलन की चेतावनी दी
#
CBI की बड़ी कार्रवाई: टुईलाडूंगरी से युवक हिरासत में, साइबर ठगी मामले में पूछताछ जारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रिंस खान पर पुलिस फिर कसा शिकंजा , वासेपुर में घर पर चस्पा इश्तेहार
#
15 जून आरा के लिए होगा ऐतिहासिक, इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क का सीएम करेंगे शिलान्यास
#
दुलाडीह में सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में बोले स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
#
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर आरा जंक्शन पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
#
पूटकी में हुआ दर्दनाक हादसा, 12 चक्का वाल्वो टिपर की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत