Date: 19/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गया में खेल-कौशल का संगम: 10 हजार युवाओं ने दिखाया दम, 3 हजार का चयन, अब किट से बदलेगी तस्वीर
4/26/2026 4:26:33 PM IST
234
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया की धरती पर 6 दिनों तक खेल, संस्कृति और रोजगार का अनोखा संगम दिखा। छह दिन तक चला सांसद जन उद्यम खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव भव्य समापन के साथ खत्म हुआ। माहौल जोश से भरा रहा। मैदान में प्रतिभा, मंच पर उत्साह और चेहरों पर आत्मविश्वास साफ दिखा। वहीं देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में खिलाड़ी भी मेडल व ट्राफी पाकर उत्साहित नजर आए। इस महोत्सव की खास बात थी थी कि बिना किसी फीस के ही स्कूल के बच्चों को इंट्री दी गई थी। गांव से लेकर शहर तक के युवाओं को खुला मंच मिला। यही वजह रही कि 10 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जमकर खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। करीब 3 हजार खिलाड़ियों का चयन 13 अलग-अलग खेलों के लिए किया गया। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी से लेकर एथलेटिक्स तक हर खेल में बच्चों ने दमदार प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों में ग्रामीण इलाकों के युवाओं की संख्या भी अच्छी रही। समापन समारोह के दौरान मंच से एक बड़ी घोषणा भी हुई। दावा किया गया कि सांसद जन उद्यम खेल के तहत 20 हजार खेल किट्स बांटे जाएंगे। पंचायत से लेकर विधानसभा स्तर तक खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा। इसका सीधा असर गांवों में दिखेगा, जहां संसाधनों की कमी अक्सर प्रतिभा के आड़े आती है। महोत्सव का दूसरा बड़ा आकर्षण रहा MSME मीट। यहां स्थानीय उद्यमियों, कारीगरों और स्टार्टअप्स को मंच मिला। खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण के दौरान एक और बड़ा संकेत मिला। दिसंबर-जनवरी में इससे भी बड़े टूर्नामेंट की तैयारी शुरू होगी। वहीं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हरि प्रपन्न ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशभर में खेलो इंडिया की शुरुआत की। इसका प्रतिफल नेशनल व इंटरनेशल स्तर की प्रतियोगिताओं में देखने को मिला। प्रधानमंत्री का विजन है कि बड़ी संख्या में खिलाड़ी को मंच मिले और उनकी प्रतिभा निखरे। इसी के तहत यह सांसद जन उद्यम खेल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में साफ दिख रहा है कि बड़ी संख्या में बच्चों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाने का मौका मिला। सभी चयनित बच्चों की लिस्ट पीएमओ कार्यालय जाएगी। फिर उसके आधार पर आगे की योजना तय होगी।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पत्रकारों की आपसी एकजुटता के संदेश के साथ संपन्न हुआ माॅनसून खेल महोत्सव
#
मिहिजाम भागा AFC भागा द्वारा आयोजित LT. LABESHEWR SOREN SAHADEV MURMU & L.T. BALDEV KISKU MEMORIAL TROPHY - 2026 का फाइनल रोमांचक मुकाबला
#
दिनचर्या में खेल शामिल नहीं है तो आप कम जीवन जीते हैं : एसएसपी
#
धनबाद प्रेस क्लब मानसून खेल महोत्सव की जर्सी लांच, केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. एके मिश्रा ने पत्रकारो को लेकर कहा….
#
डीसीए की तीन दिवसीय अंपायरिंग-स्कोरिंग वर्कशॉप शुरू,अंपायरिंग-स्कोरिंग के गुर सीखेंगे प्रतिभागी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत माता के जयकारों से गूंजा जमशेदपुर, BJP की विशाल तिरंगा यात्रा
#
अस्पताल में आग से मचा अफरा तफरी, मरीज एवं उनके परिजन दहशत में
#
सट्टेबाजी के वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, जमशेदपुर का तिवारी जी चर्चे में
#
सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया हुई संपन्न, मतदान के लिए सुरक्षा के रहे पुख्ते इंतेज़ाम
#
सावन में आस्था की मिसाल: 60 वर्षीय महिला 28 वर्षों से बन रही हैं डाक बम