Date: 20/06/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 भाकपा-माले का 58वां स्थापना दिवस सप्ताह पर बोले भाकपा-माले नेता 

4/27/2026 11:03:26 AM IST

87
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara  :भोजपुर के आरा में भाकपा-माले (CPI-ML Liberation) का 58वां स्थापना दिवस और लेनिन की 156वीं जयंती के अवसर पर 22 से 28 अप्रैल तक स्थापना दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नवादा ब्रांच (वार्ड 39-41) में झंडोत्तोलन कर व्लादिमीर लेनिन व पार्टी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा, राज्य सम्मेलन की तैयारियों तथा केंद्रीय कमिटी के आह्वान पत्र पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, महिला आरक्षण, खाद संकट और श्रम नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रांच सचिव अनिल वर्मा ने की। जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रितम, ऐपवा नेत्री संगिता सिंह और जोनल सचिव रणधीर राणा की देखरेख में आयोजन संपन्न हुआ। मौके पर कृष्ण रंजन गुप्ता, अमरदीप राम, बबलू राउत, मोहम्मद खालिक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट