Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फेसबुक से हुआ प्यार, बिहार में दुलन बनी फिलीपींस की लड़की
4/27/2026 1:38:52 PM IST
239
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती, मुंगेर के लड़के पर आया विदेशी लड़की का दिल, विदेश लड़की सारा ने मुंगेर पहुंचकर मंदिर में रचाई शादी। पैर छूकर लिया पति का आशीर्वाद, इस अनोखे शादी को देखने के लिए लोगों की भारी उमड़ी भीड़। दरअसल कहते हैं जोड़ियां ऊपर वाले बनाते हैं और अब यह बात सच होती दिखाई दे रही है। बिहार के मुंगेर जिले के असरगंज निवासी ऋषि कुमार, जो पेशे से भागलपुर में एशियन पेंट्स में इंजीनियर हैं। उनकी दोस्ती करीब 9 साल पहले फेसबुक के जरिए फिलीपींस की सारा से हुई थी। जो दोस्ती चैटिंग से शुरू हुई थी वह धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने एक साथ जीवन बिताने का फैसला किया। जिसके बाद सारा फिलीपींस से भारत पहुंची। और बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर स्थित ऐतिहासिक पंचवदन मंदिर में दोनों ने महादेव को साक्षी मानकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। मंदिर के पुजारी ने पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न कराया। ऋषि ने बताया कि उनके एक मित्र ने भी इसी मंदिर में शादी की थी। जिससे प्रेरित होकर उन्होंने भी अपनी विदेशी दुल्हनिया के साथ यहाँ सात जन्मों के बंधन में बंधने का निर्णय लिया। शादी के दौरान सारा पूरी तरह भारतीय लिबास में नजर आईं और उन्होंने यहां की परंपराओं का खूब आनंद लिया। वरमाला के बाद उन्होंने भारतीय संस्कृति का मान रखते हुए अपने पति ऋषि के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। सारा भारत के रहन-सहन और यहाँ की संस्कृति से इतनी प्रभावित हैं कि उनके चेहरे पर इसकी खुशी साफ झलक रही थी। जैसे ही यह खबर फैली कि एक विदेशी लड़की मुंगेर के लड़के से शादी करने आई है, मंदिर परिसर में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई इस अनोखी जोड़ी को देखने और आशीर्वाद देने के लिए बेताब दिखा। ऋषि के परिवार में उत्सव का माहौल है।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
OTT पर जल्द दस्तक देगी 'Cocktail 2', फैंस का इंतजार हुआ खत्म
#
'रामायण' के ट्रेलर ने मचाई धूम, रणबीर-यश के दमदार अंदाज़ की चर्चा
#
‘बाटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, सनी देओल और शबाना आजमी की दमदार झलक ने बढ़ाई उत्सुकता
#
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बजा डंका! टॉम हॉलैंड के प्रदर्शन की जमकर तारीफ
#
‘रामायण’ के ट्रेलर की धूम, सिद्धार्थ आनंद और एटली ने की जमकर तारीफ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
पीएम नरेंद्र मोदी कीअपील का दिखा असर,साईकिल से न्यायालय पहुंचे औरंगाबाद के प्रधान न्यायाधीश