Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रेग्नेंसी में भी नहीं थम रहीं दीपिका पादुकोण,अल्लू अर्जुन के साथ करेंगी एक्शन सीन्स

4/28/2026 2:23:54 PM IST

228
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अच्छे से पता है कि आखिर अपने फैंस और चाहने वालों के दिलों पर राज कैसे करना है। दीपिका वापस से अपने वर्क मोड में आ चुकी हैं और इस वक्त काम पर भी लगी हैं। दूसरी तरफ बेटी दुआ के जन्म के बाद दीपिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का भी एलान कर दिया है। इसी बीच दीपिका अब अपनी फिल्म किंग और राका में जुटी हैं, जिसको लेकर एक अपडेट सामने आया है। दरअसल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बीते दिनों ही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। दीपिका और रणवीर दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं। इसी बीच दीपिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे कि क्या वह राका (Raaka) में पूरी तरह से दिखेंगी या फिर उनका रोल कट किया जाएगा।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क