Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस में मचाई तबाही, खौफनाक था क्लाईमैक्स? 

4/29/2026 5:11:27 PM IST

199
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'(Dhurandhar 2) 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी अभिनीत इस स्पाई थ्रिलर ने अपनी दिलचस्प कहानी, और दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। इस जबरदस्त सफलता के बीच, 'धुरंधर 2' के एसएफएक्स सुपरवाइजर विशाल त्यागी ने हाल ही में क्लाइमेक्स में हुए विशाल टैंकर विस्फोट के बारे में बात की और बताया कि यह दृश्य पूरी तरह से प्रैक्टिकल तौर पर फिल्माया गया था, इसमें किसी भी सीजीआई का इस्तेमाल नहीं किया गया था।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क