Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
''खदानों से संवेदना के स्वर" की प्रति सह-लेखक अनिल पांडेय ने विधायक राज सिन्हा को भेंट की, भुधंसान गैस रिसाव भड़के विधायक राज सिन्हा,बोले ..
5/1/2026 5:04:47 PM IST
91
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
धनबाद में केंदुआडीह और भुधंसान गैस रिसाव के मुद्दे को लेकर सियासत गरमा गई है। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बीसीसीएल और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें संवेदनहीन बताया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव में आकर फैसले लिए जा रहे हैं और पीड़ितों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। दरअसल, प्रीति पूजा द्वारा रचित और वर्ष 2006 में प्रकाशित पुस्तक "खदानों से संवेदना के स्वर" की प्रति सह-लेखक अनिल पांडेय ने विधायक राज सिन्हा को भेंट की। इस दौरान विधायक ने किताब का जिक्र करते हुए कहा कि यह पुस्तक उस समय के बीसीसीएल अधिकारियों की कार्यशैली और सोच को उजागर करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीसीसीएल को मुनाफे में लाने और कोल इंडिया को नवरत्न बनाने में जिन श्रमिकों ने अपनी जिंदगी खपा दी, उन्हीं श्रमिकों को बाद में नजरअंदाज कर दिया गया। विधायक ने केंदुआडीह मुद्दे पर बिना अगली तारीख तय किए हाई लेवल मीटिंग को अचानक स्थगित करने पर भी सवाल उठाए और कहा कि इससे साफ है कि प्रशासन गंभीर नहीं है। साथ ही उन्होंने भुधंसान गैस रिसाव पीड़ितों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। राज सिन्हा ने जिले के वर्तमान अधिकारियों को संवेदनहीन बताते हुए कहा कि वह भविष्य में केंदुआडीह के लोगों के हर मुद्दे पर उनके साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान उन्होंने पूर्व मेयर सह जेएमएम नेता चंद्रशेखर अग्रवाल पर भी निशाना साधा और कहा कि जो लोग पीड़ितों के समर्थन में एक मिनट के लिए भी मौके पर नहीं पहुंचे, वे आज उनकी कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं, जो हास्यास्पद है।
अब देखना होगा कि विधायक के इन आरोपों पर जिला प्रशासन और बीसीसीएल क्या प्रतिक्रिया देता है और केंदुआडीह के पीड़ितों को कब तक राहत मिल पाती है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झारखंड राज्यसभा का परिणाम आया सामने, बैद्यनाथ और परिमल चुनाव जीते!
#
उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा बैठक, 8 उत्कृष्ट महिला पर्यवेक्षिका को टैबलेट देकर किया गया सम्मानित
#
युवाओं के रोजगार और परीक्षा व्यवस्था पर बढ़ी बहस, भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर सियासत तेज
#
G7 शिखर सम्मेलन में भारत की कूटनीतिक ताकत, PM मोदी ने की दुनिया के बड़े नेताओं से अहम मुलाकातें
#
TMC में बड़ी टूट के संकेत, पश्चिम बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान,आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
#
बाघमारा CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा,चक प्रभारी ने कहा ...
#
ठंडे पानी और शेड के अभाव में यात्रियों की बढ़ी परेशानी, सुविधाओं पर उठे सवाल