Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर मुख्य सचिव ने तैयारियों का लिया जायजा
5/2/2026 3:21:31 PM IST
112
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर में बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने संभावित मुख्यमंत्री दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। 5 मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुंगेर आगमन की संभावना को देखते हुए मुख्य सचिव ने कार्यक्रम स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वे विश्वप्रसिद्ध योगाश्रम में पादुका दर्शन जायेंगे जहां तिरुपति बालाजी की उत्सव मर्ति के पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लगें । इसके अलावा वे आरएसएस के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर भी जाएंगे। साथ ही कासिम बाजार थाना क्षेत्र स्थित निर्दोष काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने का भी कार्यक्रम है। मुख्य सचिव ने इन सभी स्थलों का दौरा कर सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पंकज पाल, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झारखंड राज्यसभा का परिणाम आया सामने, बैद्यनाथ और परिमल चुनाव जीते!
#
उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा बैठक, 8 उत्कृष्ट महिला पर्यवेक्षिका को टैबलेट देकर किया गया सम्मानित
#
युवाओं के रोजगार और परीक्षा व्यवस्था पर बढ़ी बहस, भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर सियासत तेज
#
G7 शिखर सम्मेलन में भारत की कूटनीतिक ताकत, PM मोदी ने की दुनिया के बड़े नेताओं से अहम मुलाकातें
#
TMC में बड़ी टूट के संकेत, पश्चिम बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान,आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
#
बाघमारा CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा,चक प्रभारी ने कहा ...
#
ठंडे पानी और शेड के अभाव में यात्रियों की बढ़ी परेशानी, सुविधाओं पर उठे सवाल