Date: 05/05/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का दोहरा चरित्र आया  सामने -दयामनी बारला

5/5/2026 2:45:00 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : महिला आरक्षण को लेकर आज बिस्टुपुर कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमे  कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेत्री  सह मुख्य अतिथि दयामनी बारला ने मिडिया को सम्बोधित करते हुए भाजपा की नीतियों और बयानों पर तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर भाजपा का रवैया पूरी तरह विरोधा भाषी  है। एक ओर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर महिलाओं को वास्तविक सशक्तिकरण से वंचित रखा जा रहा है, बारला ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा जिस प्रकार भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है, वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि महिलाओं के साथ अन्याय भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून को जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया से जोड़कर लागू करने में देरी की जा रही है, जिससे इसकी प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न खड़ा होता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। स्थानीय निकायों से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जबकि भाजपा केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नजर आती है।भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए, श्रीमती बारला ने कहा कि यदि महिलाओं के हितों के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता है, तो 2023 के महिला आरक्षण कानून को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी सवाल किया कि महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पोषण जैसे अहम मुद्दों पर भाजपा की ठोस उपलब्धियां क्या हैं।
उन्होंने भाजपा द्वारा प्रस्तावित मशाल जुलूस को महज एक राजनीतिक प्रदर्शन करार देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य जनता का ध्यान मूल समस्याओं से भटकाना है। झारखंड की महिलाएं अब जागरूक हैं और इस तरह के दिखावे को भली-भांति समझती हैं।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट