Date: 27/07/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

करंट के चपेट में आने से हठी की हुई मौत ,मौके पर पहुंचा वन विभाग  
 

5/6/2026 3:16:49 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : चांडिल वन क्षेत्र  में एक हाथी की  करंट की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना कुकड़ू प्रखंड के तिरूलडीह और सापारूम गांव के बीच देर रात की है।घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे। जहा उन्होंने हाथी का शव पड़ा देखा. मृत हाथी के शरीर पर बिजली का तार लिपटा हुआ था, जिससे अनुमान लगाया गया की करंट लगने से उसकी जान गई. हाथी के मरने की सूचना जैसे ही लोगो को मिली वैसे ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर लोग पहुंचने लगे। वही सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची जाँच में जुट गई और हाथी के पोस्मार्टम  कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट