Date: 26/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पैसों की लालच में दोस्त का कत्ल, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी
7/26/2026 4:38:34 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :-
धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के ईस्ट बसुरिया ओपी अंतर्गत सोरीटांड़-कौशलपुरम के पास हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। इस मामले में गठित एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून से सना लोहे का पाइप, पत्थर, बाइक, मृतक का मोबाइल, एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद किया गया है। इस संदर्भ में रविवार को धनबाद के ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जुलाई की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि सोरीटांड़, कौशलपुरम के समीप झाड़ियों के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के सिर और चेहरे को पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की टाटा नेक्सन कार भी बरामद हुई। जांच के दौरान शव की पहचान बरवाअड्डा निवासी 57 वर्षीय जयराम मांझी के रूप में हुई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी द्वारा एसआईटी का गठन किया गया। बाघमारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत विमल के नेतृत्व में छापेमारी कर पुलिस ने तेतुलमारी के खास सिजुआ निवासी कुंदन कुमार और प्रेम चौहान उर्फ पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना लोहे का पाइप, पत्थर, मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल, सिम, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य कागजात बरामद किए गए। साथ ही दोनों आरोपियों के खून लगे कपड़े और मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपित कुंदन कुमार किसी ऑनलाइन गेमिंग का आदि था और वह किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। जिससे उसे पैसों की तंगी रहती थी। वहीं मृतक जयराम मांझी एक बीसीसीएल कर्मी था और वह तेतुलमारी में कार्यरत था, दोनों में दोस्ती हुई, लेकिन कुंदन की नजर मृतक के पैसों पर थी और वह उसके पैसों को किसी भी हालत में लेना चाहता था, इसके लिए उसने प्रेम चौहान की मदद ली और सुनियोजित तरीके से जयराम मांझी की हत्या की। लेकिन आरोपी मृतक के पैसों को नही निकाल सके। पुलिस के अनुसार, मामले के खुलासे में एसआईटी की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धान रोपकर घर लौट रही इंटर पास छात्रा को लगी गोली, खेत विवाद में चली फायरिंग से मचा हड़कंप
#
187 कांडों में जब्त शराब हुई नष्ट, गया प्रशासन ने माफियाओं को दिया सख्त संदेश
#
सिंदरी पहुंचे बोकारो रेंज के आईजी, थाना प्रभारियों को बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
#
ऑपरेशन 'सतर्क' के तहत जनरल कोच में मिले 84 कैन बीयर बरामद,पश्चिम बंगाल बिक्री के लिए चिह्नित बीयर उत्पाद विभाग को सौंपी गई
#
भारी उपद्रव एवं तोड़फोड़ के बाद आईजी पहुंचे घटनास्थल, कहा उपद्रवी बक्से नहीं जाएंगे
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फ्रांस दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, G7 शिखर सम्मेलन में भारत की वैश्विक भूमिका पर रहेगी नजर
#
जेएसएलपीएस से जुड़कर महिलायें बानी आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
#
भोजपुरी विषय को उच्च शिक्षा में मिले पहचान, छात्र संघ ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
#
31 जुलाई को डीसी-एसपी कार्यालय घेराव की तैयारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
#
अग्नि सुरक्षा ऑडिट अभियान हुई तेज, कई होटल व अस्पतालों में खामियां उजागर, सुधार के निर्देश