Date: 12/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ग्राउंड के पीछे झाड़ियों में मिला युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस
5/12/2026 1:51:32 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चांदमारी ग्राउंड के पीछे झाड़ियों में एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक की हत्या बेहद बेरहमी से पत्थर से कुचलकर की गई है। घटना स्थल से एक बाइक, मोबाइल और खून से सना पत्थर बरामद हुआ है। मृतक की पहचान दहुहाटांड़ निवासी जितेश रवानी के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने चांदमारी ग्राउंड के पीछे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना धनसार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव के पास से एक बाइक बरामद हुई है, जो टुनटुन कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन और खून से सना पत्थर भी जब्त किया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का बताया जा रहा है। युवक की हत्या सिर पर पत्थर से वार कर की गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है और हत्या के कारणों के साथ-साथ अपराधियों की तलाश में जुट गई है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पूर्वी सिंहभूम में होमगर्ड भर्ती के प्रक्रिया नहीं हुई पूरी ,शिकायत लेकर अभियार्थी पहुंचे डीसी कार्यालय
#
भवन में निर्माण के भियंता और ठीकेदार के जुगलबंदी की चर्चा पहुंची डीसी कार्यालय ,ग्रामीणों ने एल ए एम् पीएस भवन निर्माण में अनियमितता को लेकर कहा ...
#
बच्चों के बीच कवि सम्मलेन का हुआ आयोजन, महिला कवित्रियों ने कविताओं से जीता दिल
#
CO और पुलिस ने जेसीबी चलाकर किया मार्ग बहाल, इतने दिन पहले गड्ढा खोदकर रोका गया था रास्ता
#
भारत में सर्च इंजन Google डाउन, दिखाई दे रहा है 'सर्वर एरर' मैसेज
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा
#
सोना देवी यूनिवर्सिटी में छात्र- छात्राओं के बीच पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,बोले ग्रामीण एसपी
#
30 मार्च से एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 14–15 वर्ष की बेटियों को मिलेगा मुफ्त सुरक्षा कवच
#
हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे को सांप ने निगला ,शहनाई के जगह चीख-पुकार की उठी गूंज
#
सम्राट अशोक की जयंती पर भोजपुर में निकला भव्य जुलूस