Date: 07/06/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा
3/14/2026 4:19:49 PM IST
112
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज सदन में ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से धनबाद से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया। विधायक श्री सिन्हा ने पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण, तेतुलमारी–भूली (8 लेन) पथ तथा बरवाड्डा–धनबाद फोरलेन पथ के मध्य स्थित जंक्शन पॉइंट मेमको मोड़ पर आवश्यकतानुसार सड़क निर्माण की प्रक्रिया में हो रही देरी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार किए जाने के बावजूद अब तक भौतिक प्रतिवेदन के आधार पर प्राक्कलन प्रस्ताव तैयार नहीं हो पाया है और न ही परियोजना को तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिल सकी है, जिससे क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही श्री सिन्हा ने सदन में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 सहित नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए झारखंड में एक पृथक पुलिस अधिनियम शीघ्र लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी झारखंड का अपना पुलिस अधिनियम नहीं होना चिंताजनक है और प्रभावी पुलिस व्यवस्था के लिए इसे अविलंब अधिनियमित किया जाना आवश्यक है। विधायक श्री सिन्हा ने सरकार से इन दोनों महत्वपूर्ण मामलों में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की ताकि क्षेत्रीय विकास और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भारत को विकसित करने में लगे है पीएम- पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिंहा
#
भाजपा ने खराब सड़क को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
#
गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे त्रिपुरा, भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा की करेंगे समीक्षा
#
ओसाई पैक्स चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, आज होगी मतगणना
#
AJSU पार्टी कुकड़ू प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने संगठन को लेकर कही बड़ी बात
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आस्था, संस्कृति और एकता का अद्भुत संगम
#
विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया सायर तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास
#
सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए क्या हुआ महंगा...
#
थाई एयर एशिया विमान से पकड़ा गया भारी मात्रा में गांजा ,गया एयरपोर्ट से 5 गांजा तस्कर गिरफ्तार
#
गर्मियों में खाए दही, 12 हेल्थ बेनिफिट्स, जानें किसे नहीं खाना चाहिए