Date: 12/05/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पूर्वी सिंहभूम में होमगर्ड भर्ती के प्रक्रिया नहीं हुई पूरी ,शिकायत लेकर अभियार्थी पहुंचे डीसी कार्यालय 

5/12/2026 2:20:01 PM IST

8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamshedpur  : होमगार्ड की भर्ती  प्रक्रिया को अविलम्ब पूरी करने के मांग को लेकर अभियर्थियों ने आज उपायुक्त कार्यालय पहुँचे।  
पूर्वी सिंहभूम जिले में दिनांक 23.09.2025 को गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) कि भर्ति के लिए विज्ञापन जारी की गया लेकिन आज तक भर्ती प्रक्रिया शुरु भी नही  हुई हैं जबकि कई जिलों मे  यहाँ तक कि पड़ोसी जिला सरायकेला खरसावां मे भी होमगार्ड भर्ती  का विज्ञापन हमलोग के जिले के बाद जारी हुआ और वहां यह  प्रक्रिया पूर्ण कर अंतिम मेधा सूची में (मेरीट लिस्ट) भी जारी कर अभ्यर्थियों को चयनित कर लिया गया। लेकिन पूर्वी सिंहभूम में होमगर्ड भर्ती प्रक्रिया नहीं होने से अभियर्थियों के बीच निराशा की भावना देखि जा रही है साथ ही  मानसिक तनाव से वे गुजर रहे है।  अभियर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया को अविलंब पूर्ण करने की मांग डीसी से की। 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी कि रिपोर्ट