Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अरिजीत सिंह ने क्यों लिया रिटायरमेंट, म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने बताई सच्चाई
 

5/12/2026 7:39:40 PM IST

199
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 दिल्ली: म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती ने कहा है कि अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने के बहुचर्चित फैसले को रिटायरमेंट नहीं, बल्कि एक ब्रेक के तौर पर देखा जाना चाहिए। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रीतम ने यह भी बताया कि आखिर अरिजीत ने यह रिटायरमेंट क्यों लिया? अरिजीत के फैसले के बारे में बताते हुए प्रीतम ने कहा कि फैन्स को इस घोषणा को एक 'ब्रेक' के तौर पर समझना चाहिए, न कि एक 'अंतिम विदाई' के तौर पर। उन्होंने कहा कि अरिजीत लंबे समय से अपने काम से जुड़ी लगातार बढ़ती मांगों का बोझ ढो रहे थे और अब उन्हें कुछ 'स्पेस' की जरूरत थी।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क