Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

CM बनते ही विजय ने करुप्पु फिल्म से जुड़ा लिया अहम फैसला,जानिए क्या है मामला 

5/13/2026 1:44:30 PM IST

242
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली। सूर्या और तृषा कृष्णन अभिनीत फिल्म 'करप्पू' (Karuppu) इस साल की मच अवेटेड तमिल फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 14 मई, 2026 को रिलीज होने वाली है। उससे पहले फिल्म निर्माताओं ने ट्विटर पर अभिनेता से राजनेता बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट किया। उन्होंने विजय के लिए लिखा कि राज्य में फिल्म के सुबह 9 बजे के शो आयोजित करने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद। फिल्म निर्माताओं ने ट्वीट किया की हमारे माननीय मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को करप्पू के सुबह 9 बजे के शो के लिए विशेष अनुमति देने के लिए विशेष धन्यवाद, करप्पू - सुबह 9 बजे से, 14 मई से शुरू होगी। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क