Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

फसल को गाना सुना किसान महेंद्र करते है खेती,पॉली हाउस नर्सरी को बनाया आय का जरिया 

5/13/2026 5:49:50 PM IST

188
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Chatra : चतरा के युवा किसान महेंद्र प्रसाद फसलों को गाना सुनाने के लिए चर्चित  हैं। वह खेतों में जाकर फसलों का नाम लेकर गाना गाते हैं यह उनका शौक भी है और जुनून भी। इसके अलावा महेंद्र प्रसाद की पहचान पॉली हाउस नर्सरी वाले किसान की भी बनी है जिनके नर्सरी से पौधे लेने के लिए चतरा जिले के आस पास के क्षेत्रों से किसान आया करते हैं।महेंद्र प्रसाद बताते है कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन से उन्हें पॉली हाउस मिला था जिसमें उन्होंने नर्सरी लगाने का काम शुरू किया और अब उनकी नर्सरी से पौधा खरीदने चतरा और आस पास के क्षेत्रों से किसान आते हैं। महेंद्र ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अलावे पीएम कुसुम योजना का भी लाभ उठाया है। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिलने से बिजली और डीजल की किल्लत से होने वाली परेशानी से छुटकारा मिला है साथ ही फसल भी भरपूर हो रही है।
 
चतरा से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट