Date: 27/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दीवार गिरने से बोरवेल गाड़ी के मजदूर की मौत, जल निकासी को लेकर चल रहा था बोरिंग का कार्य
5/14/2026 12:48:07 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में बोरवेल गाड़ी में काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में जल निकासी को लेकर बोरिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान बोरवेल गाड़ी में कार्यरत मजदूर लक्ष्मण हांसदा पास में शौच के लिए गया था। तभी वहां मौजूद करीब 30 फीट ऊंची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई और मजदूर मलबे में दब गया। घटना की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और मजदूरों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे मजदूर को बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय लक्ष्मण हांसदा के रूप में हुई है। वह पूर्वी सिंहभूम जिले के जोबा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है और बोरवेल गाड़ी में मजदूरी का काम करता था। घटना के बाद साथी मजदूरों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
BDO की गाड़ी पर बड़ा सवाल, 9 साल से बिना नंबर कैसे चल रही थी टाटा सूमो?
#
रोपनी कर रहे किसान पर हमला, ग्रामीणों के हस्तक्षेप से भागे आरोपी
#
धान रोपकर घर लौट रही इंटर पास छात्रा को लगी गोली, खेत विवाद में चली फायरिंग से मचा हड़कंप
#
187 कांडों में जब्त शराब हुई नष्ट, गया प्रशासन ने माफियाओं को दिया सख्त संदेश
#
पैसों की लालच में दोस्त का कत्ल, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, मानस मंदिर में विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में हुआ भजन कीर्तन , प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य की सबो ने किया कामना..
#
सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त
#
रफ़्तार बानी मौत का कारण ,सड़क हादसे में गई जान
#
‘Bharat Innovates 2026’ इवेंट में बड़ा धमाका, 120+ स्टार्टअप्स और 500 निवेशकों की भागीदारी से बढ़ी निवेश की
#
दुकानदार को गोली मारकर सोने की चेन-लॉकेट लूटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी