Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मंत्री ललन सिंह पहुंचे मुंगेर,उपयोगी योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक
5/17/2026 6:33:22 PM IST
96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे हैं। दौरे के दूसरे दिन आज जिला परिषद सभागार में उन्होंने जिले में चल रही विकास परियोजनाओं और जन उपयोगी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुंगेर विधायक कुमार प्रणय ,जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी निखिल धनराज ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जिले में चल रही योजनाओं का विभागवार जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कई विभागों ने अपने लक्ष्य का शत-प्रतिशत हासिल किया है, जबकि कुछ विभागों की प्रगति धीमी है। ऐसे विभागों को समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में सबसे अहम मुद्दा मुंगेर में जलापूर्ति संकट का रहा। ललन सिंह ने कहा कि गर्मी के दिनों में शहर के कई इलाकों में पानी की गंभीर समस्या बनी रहती है। उन्होंने माना कि कस्तूरबा जलाशय योजना और अमृत योजना के बावजूद करीब 18 हजार घरों तक अब भी नियमित पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जो चिंता का विषय है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर पटना में मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे। साथ ही पीएचईडी और संबंधित एजेंसियों की संयुक्त टीम मुंगेर भेजी जाएगी, जो जलापूर्ति व्यवस्था में आ रही बाधाओं की जांच कर समाधान निकालेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले गर्मी सीजन से पहले हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं नगर आयुक्त और अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित है, वहां तत्काल टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। बैठक में जमालपुर डेयरी प्रोजेक्ट पर भी चर्चा हुई। ललन सिंह ने बताया कि मदर डेयरी परियोजना का काम जल्द शुरू होगा। पशुपालन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए सेक्स-सॉर्टेड सीमन तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसानों को फायदा मिलेगा और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से आया पवित्र मिट्टी का कलश, जमशेदपुर में हुआ भव्य स्वागत
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर निरसा व सिंदरी विधायक ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, दी चेतावनी - सुधार नहीं हुआ तो NH-19 होगा जाम
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धरना, रांची आंदोलन को दिया समर्थन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अनोखी आस्था विश्व कल्याण की कामना के साथ,शिव भक्त 54 फीट लंबा कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर के लिए पैदल रवाना
#
8 लेन सड़क पर फिर मंडराया खतरा, पाइपलाइन लीकेज से बना बड़ा गड्ढा
#
लकड़ी टाल में अचानक लगी आग ,मची अफरा-तफरी
#
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पार दिया बड़ा बयान !
#
मामूली विवाद में देवर ने भाभी का धड से सर किया अलग, मचा हाहाकार ,पुलिस मौके पर पहुंची