Date: 17/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
8 लेन सड़क पर फिर मंडराया खतरा, पाइपलाइन लीकेज से बना बड़ा गड्ढा
6/17/2026 2:47:45 PM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद कोयलांचल की पहचान मानी जाने वाली करोड़ों रुपये की लागत से बनी 8 लेन सड़क एक बार फिर चर्चा में है। सुगियाडीह के समीप पाइपलाइन लीकेज के कारण सड़क किनारे बड़ा गड्ढा बन गया है। लगातार हो रहे जल रिसाव से मिट्टी का कटाव बढ़ रहा है और सड़क की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोग विभागीय लापरवाही और निर्माण कार्य में तकनीकी खामियों का आरोप लगाते हुए स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। सुगियाडीह के पास सड़क किनारे बने गड्ढे से लगातार पानी निकल रहा है। पानी के बहाव से मिट्टी कट रही है और गड्ढे का आकार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया, जिसके कारण जगह-जगह लीकेज की समस्या सामने आ रही है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो सड़क का बड़ा हिस्सा प्रभावित हो सकता है। जेएलकेएम नेता शक्तिनाथ महतो और समाजसेवी विनीता विजय ने बताया कि पिछले कई महीनों से 8 लेन सड़क पर विभिन्न स्थानों पर धंसान और गड्ढे बनने की शिकायतें मिल रही हैं। कई बार संबंधित विभाग और नगर निगम को सूचना दी गई, लेकिन स्थायी समाधान के बजाय केवल अस्थायी मरम्मत कर मामला शांत कर दिया जाता है। कुछ दिनों बाद फिर वही समस्या सामने आ जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी इस सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उनका कहना है कि यदि निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हुआ होता तो बार-बार इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। सड़क के नीचे हो रहे कटाव की तकनीकी जांच नहीं हुई तो भविष्य में बड़ा धंसान हो सकता है। प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। ऐसे में बढ़ता गड्ढा किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभाग से तत्काल जांच कर लीकेज को स्थायी रूप से ठीक करने तथा सड़क की मजबूती सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोयलांचल की शान कही जाने वाली 8 लेन सड़क यदि इसी तरह उपेक्षा का शिकार होती रही, तो यह विकास की मिसाल बनने के बजाय भ्रष्टाचार और बदइंतजामी का प्रतीक बन जाएगी। अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुख्यमंत्री के निर्देश बेअसर! सरकारी दफ्तरों में लगे प्याऊ, लेकिन घड़े पड़े हैं खाली
#
शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, कंटेनर से 3087 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
#
गोलीकांड में बड़ा खुलासा: दोस्त ही निकला कातिल, देवदास गौड़ की मौत के बाद हत्या का केस दर्ज
#
रिश्ता हुआ शर्मसार : पिता पर लगा पुत्र को जहर खिलाकर मारने का आरोप !
#
पुलिस मुठभेड़ में युवक को लगी गोली, पुलिस अभिरक्षा में ईलाज जारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
12वीं विज्ञान संकाय में100 प्रतिशत अंकों के साथ .शांभवी तिवारी ने बनीं नेशनल टॉपर ,परिवार और लोगो में खुशी का माहौल
#
दुकानों में सजा भगवा और श्रीराम के झंडे
#
इंडियन बैंक शाखा में हुआ हादसा, गार्ड की चली बंदूक, रिकवरी एजेंट की हुई मौत
#
जीएम कार्यालय में यूनियन की बैठक, जन समस्याओं पर सकारात्मक पहल का भरोसा
#
चैती छठ पर्व को लेकर पटना गया रेलखंड पर आरपीएफ ने चलाया संघन जांच अभियान,संदिग्ध गतिविधि पर राखी गई कड़ी नजर ...