Date: 19/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धरना, रांची आंदोलन को दिया समर्थन
8/4/2026 6:07:19 PM IST
83
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में रांची में छात्रों के जारी आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने धनबाद के मेमको मोड़ स्थित शहीद मनींद्र नाथ मंडल की प्रतिमा के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना में मुख्य रूप से डुमरी विधायक जयराम महतो शामिल हुए। इस दौरान आंदोलनकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों का मनोबल बढ़ाना और उनके संघर्ष को समर्थन देना है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो JLKM रांची कूच कर विधानसभा के समक्ष भी जोरदार आंदोलन करेगा। जयराम महतो ने आरोप लगाया कि राज्य की जांच एजेंसी CID अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है, इसलिए पूरे मामले की जांच CBI से कराई जानी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से नैतिक जिम्मेदारी लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार युवाओं को निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया नहीं दे पा रही है तो उसे जवाबदेही तय करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा एजेंसियों को लेकर भी कई आरोप लगाए। धरना के दौरान JLKM कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि अभ्यर्थियों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को पूरे राज्य में और तेज किया जाएगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झामुमो का एम एम डी आर के विरोध में जिले के सभी प्रखंडों में धरना प्रदर्श.....
#
एम एम दी आर संशोधन के झामुमो द्वारा आहुत प्रखण्ड कार्यालय पर धरना आयोजित,प्रखंड कार्यालय में उमड़ी सैकड़ों महिलाएं...
#
MMDR एक्ट 2026 के खिलाफ झामुमो का धरना-प्रदर्शन, केंद्र से कानून वापस लेने की मांग
#
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की सभी प्रकोष्ठों व विभागों के संयोजको की घोषणा.......
#
सांसद काली चरण सिंह ने आशिर्वाद का दिया जलाने क़े लिए जिले वासियो से किया अपील .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिहार में 40 हजार दवा दुकानें बंद, ई फार्मेसी के विरोध में दवा व्यपारियों की हड़ताल
#
भारत माता के जयकारों से गूंजा जमशेदपुर, BJP की विशाल तिरंगा यात्रा
#
अस्पताल में आग से मचा अफरा तफरी, मरीज एवं उनके परिजन दहशत में
#
सट्टेबाजी के वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, जमशेदपुर का तिवारी जी चर्चे में
#
सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया हुई संपन्न, मतदान के लिए सुरक्षा के रहे पुख्ते इंतेज़ाम