Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रागिनी सिंह के समर्थन में सड़क पर उत्तरी महिला समर्थक, श्रवण राय का किया पुतला दहन
5/19/2026 7:16:10 PM IST
161
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
झरिया विधायक रागिनी सिंह के खिलाफ भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय द्वारा दिए गए कथित अपमानजनक बयान को लेकर धनबाद की राजनीति गरमा गई है। मामले को लेकर मंगलवार को विधायक समर्थकों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने “श्रवण राय मुर्दाबाद”, “महिला विरोधी सोच बंद करो”, “रागिनी सिंह जिंदाबाद” तथा “नारी सम्मान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाए। रणधीर वर्मा चौक काफी देर तक विरोध और नारेबाजी से गूंजता रहा। बताया जा रहा है कि हाल ही में सांसद ढुल्लू महतो की आभार यात्रा के दौरान भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने अपनी ही पार्टी की विधायक रागिनी सिंह के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक बयान दिया था। बयान सामने आने के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायक समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही थी। इसी के विरोध में आज समर्थक सड़क पर उतर आए।
प्रदर्शन में शामिल भाजपा महिला नेत्री रश्मि पांडेय और सुनीता साहू ने कहा कि श्रवण राय महिलाओं का सम्मान नही करते हैं, वे महिलाओं के खिलाफ लगातार बयानबाजी करते रहते हैं, जिससे महिलाओं की भावना को ठेस पहुंचता है और अब तो उन्होंने अपनी ही पार्टी की एक महिला विधायक के खिलाफ सार्वजनिक मंच से अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि रागिनी सिंह लगातार झरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाती रही हैं तथा क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय रहती हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।
समर्थकों ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व से मांग करते हुए कहा कि श्रवण राय सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और उन्हें तत्काल जिलाध्यक्ष पद से हटाया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पार्टी नेतृत्व द्वारा जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा आने वाले दिनों में जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इधर इस पूरे घटनाक्रम के बाद भाजपा संगठन के अंदर भी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टी के भीतर इस बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिससे संगठन में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आने लगा है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से आया पवित्र मिट्टी का कलश, जमशेदपुर में हुआ भव्य स्वागत
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर निरसा व सिंदरी विधायक ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, दी चेतावनी - सुधार नहीं हुआ तो NH-19 होगा जाम
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धरना, रांची आंदोलन को दिया समर्थन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अनोखी आस्था विश्व कल्याण की कामना के साथ,शिव भक्त 54 फीट लंबा कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर के लिए पैदल रवाना
#
8 लेन सड़क पर फिर मंडराया खतरा, पाइपलाइन लीकेज से बना बड़ा गड्ढा
#
लकड़ी टाल में अचानक लगी आग ,मची अफरा-तफरी
#
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पार दिया बड़ा बयान !
#
लोकसभा प्रभारी सतीश पॉल मुंजवी ने केंद्र सरकार पर बोलै हमला, कहा महंगाई, बेरोजगारी और...