Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद में जून में सजेगा कबड्डी का महाकुंभ, 13वीं राज्य सीनियर प्रतियोगिता की तैयारी तेज
5/23/2026 4:27:09 PM IST
116
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद में अगले महीने कबड्डी का रोमांच देखने को मिलेगा। 5 से 7 जून तक आयोजित होने वाली 13वीं झारखंड राज्य सीनियर महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रतियोगिता में राज्यभर की करीब 40 से 45 टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन को लेकर शनिवार को धनबाद के डॉक्टर जेके सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ लर्निंग में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
झारखंड राज्य कबड्डी संघ के महासचिव संजय कुमार झा ने बताया कि तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बिरसा मुंडा पार्क के समीप स्थित डॉक्टर जेके सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ लर्निंग में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 19 टीमों ने अपना पंजीकरण करा लिया है, जबकि अन्य टीमों का रजिस्ट्रेशन भी जल्द पूरा हो जाएगा। प्रेस वार्ता के बाद आयोजन स्थल का निरीक्षण भी किया गया। संजय कुमार झा ने कहा कि प्रतियोगिता में तकनीकी टीम भी मौजूद रहेगी और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जुलाई में होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय के साथ कबड्डी खेल में काफी बदलाव आया है। पहले यह खेल मिट्टी के मैदान में खेला जाता था, लेकिन अब चटाई पर खेला जाता है। हालांकि संसाधनों की कमी के कारण सभी जिलों को चटाई उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा है। संघ को सहयोग मिलने पर भविष्य में सभी जिला इकाइयों को चटाई उपलब्ध कराने की योजना है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार कि रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर
#
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया में मौका
#
आज होगी क्रिकेट की सबसे बड़ी जंग, आमने-सामने भारत-पाकिस्तान
#
महिला तेज गेदबाज़ आनंदिता किशोर को DCA के प्रबंध समिति ने किया सम्मानित,अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा…
#
कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत की बड़ी चुनौती, नीरज चोपड़ा समेत कई खिलाड़ियों पर पदक की उम्मीद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
Toy Story 5 का धमाकेदार इंतज़ार शुरू, वुडी और बज़ की नई कहानी को लेकर बढ़ा क्रेज
#
बिल्डर से 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा
#
अनोखी आस्था विश्व कल्याण की कामना के साथ,शिव भक्त 54 फीट लंबा कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर के लिए पैदल रवाना
#
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबले की तैयारी
#
फरार बाल कैदी की रेल पटरी पर मिली क्षत-विक्षत लाश, इलाके में फैला तनाव