Date: 17/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गर्मी में आरा जंक्शन पर पॉलिटेक्निक अभ्यर्थियों ने दी दोहरी परीक्षा,ट्रेनों में रही खचमखच भीड़ 
 

5/23/2026 4:50:13 PM IST

104
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara  : पॉलिटेक्निक परीक्षा समाप्त होते ही शनिवार को आरा जंक्शन परीक्षार्थियों की भारी भीड़ से भर गया। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने अभ्यर्थियों की मुश्किलें दोगुनी कर दीं। आसमान से मानो आग का गोला बरस रहा था, वहीं दूसरी ओर परीक्षार्थियों को भीषण गर्मी में परीक्षा देनी पड़ी। परीक्षा खत्म होते ही सड़क से लेकर रेलवे स्टेशन तक छात्रों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेशन परिसर में स्थिति ऐसी रही कि जहां नजर जाए, केवल पसीने से तर-बतर परीक्षार्थी ही दिखाई दे रहे थे। घर लौटने की जल्दबाजी में अभ्यर्थी ट्रेनों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते नज़र आए। कई छात्र खड़े होकर तो कई ट्रेन के दरवाज़ों से लटककर सफर करने को मजबूर रहे। स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का भी बुरा हाल दिखा। शीतल पेयजल की भारी किल्लत रही। नलों से गर्म पानी निकल रहा था, जिसे पीना मुश्किल था। प्लेटफॉर्म पर कई जगह शेड नहीं होने के कारण छात्र तीखी धूप में खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। अभ्यर्थियों ने रेलवे प्रशासन से व्यवस्था सुधारने, विशेषकर गर्मी के इस भीषण मौसम में ठंडे पानी, शेड और अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। छात्र बताते हैं कि परीक्षा का तनाव अलग और यात्रा की परेशानी अलग, दोनों मिलकर हाल बेहाल कर दे रहे हैं। बावजूद इसके, परीक्षार्थियों की भीड़ देर शाम तक स्टेशन पर उमड़ती रही और ट्रेनें आते ही छात्रों का घर लौटने का संघर्ष जारी रहा। 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट 
 
 
 


सम्बंधित खबरें

# उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
#
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने पात्र मतदाताओं से किए अपील, कहे एसआईआर प्रक्रिया में अवश्य भाग लें...

# ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा, ई-पिंडदान से रहे सावधान......
# टूटे बिजली तार की चपेट में आने से पारा शिक्षक की मौत, गांव में मातम,जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग.....
#
आय से अधिक संपत्ति का खुलासा! ,कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन,पटना से पूर्णिया तक छापा