Date: 24/07/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिजली करंट से भाभी देवर की हुई मौत, गांव में पसरा मातम
7/23/2026 5:20:31 PM IST
26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से देवर-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर डीह और बहुआरा बाधार के बीच खेत की है। बताया जाता है कि मुंगौल गांव वार्ड संख्या-13 निवासी 23 वर्षीय साहुल कुमार खेत में धान का बिचड़ा डाल रहा था। इसी दौरान खेत में पहले से टूटा पड़ा हाई टेंशन बिजली का तार उसकी चपेट में आ गया, जिससे वह मौके पर ही तड़पने लगा। उसी समय रास्ते से गुजर रही उसकी भाभी 46 वर्षीय बसंती कुंवर उसे बचाने के लिए दौड़ीं। लेकिन जैसे ही उन्होंने साहुल को बचाने का प्रयास किया, वह भी करंट की चपेट में आ गईं। तेज करंट लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक साहुल कुमार, हरवंश यादव के पुत्र थे। उनकी शादी करीब छह महीने पहले पूजा कुमारी से हुई थी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वहीं मृतका बसंती कुंवर, स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह की पत्नी थीं। उनके परिवार में 14 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और 9 वर्षीय पुत्री लखा कुमारी हैं। दोनों के बीच गांव में देवर-भाभी का रिश्ता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जगदीशपुर थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। एक ही पल में देवर और भाभी की मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। छह महीने पहले बसी एक नई गृहस्थी उजड़ गई, वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया भी उठ गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
फायरिंग करने तीन आरोपी गिरफ्तार; एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद
#
पत्थर से कुचला व्यक्ति मिला शव,इलाके में फैली सनसनी
#
तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को मारी टक्कर, दुकान में घुसी; इलाज के लिए 8 लाख की जरूरत, सड़क जाम
#
अनियंत्रित कार ने चार लोगो को रोंदा, ठेला चालक समेत चार लोग घायल
#
धनबाद में अल्पसंख्यक आयोग की जनसुनवाई, तेजाब कांड समेत कई मामलों में जांच के निर्देश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धूम-धाम से मना प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन का वार्षिक सम्मान समारोह
#
"कॉकरोच जनता पार्टी" : युवाओं और बेरोजगारों की बानी नई आवाज !
#
ब्रेन मलेरिया ने का कहर, एक सप्ताह में 4 बच्चो की हुई मौत, 20 जायदा मरीज हॉस्पिटल में भर्ती
#
पेयजल एवं बिजली संकट को लेकर भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में घेरा डीसी ऑफिस ,सांसद समेत विधायकों ने घेरा सरकार को ,कहा ...
#
सुहागिनों महिलाओ ने पति की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत,किया वट सावित्री का पूजा