Date: 24/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महिला आयोग पर भाजपा को जवाब, नीलम मिश्रा का पलटवार
5/24/2026 2:05:36 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: डॉ नीलम मिश्रा झामुम केंद्रीय सदस्य सह मीडिया पैनलिस्ट ने अन्नपूर्णा देवी पर प्रहार करते हुए कहा की झारखंड में महिला आयोग का गठन नहीं हुआ यह सही है ,प्रक्रिया चल रही है बहुत जल्द महिला आयोग का गठन भी हो जाएगा । लेकिन, भारतीय जनता पार्टी की महिला के द्वारा अगर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर बात हो तो इससे बड़ा हास्यास्पद कुछ भी नहीं हो सकता है ।आज जहां भी भाजपा शासित राज्य में महिला आयोग बना हुआ है मैं पूछना चाहती हूं कि क्या महिला वंहा पूरी तरह सुरक्षित है?तो फिर मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर दौड़ाया गया उस वक्त महिला आयोग कहां था?, भारतीय जनता पार्टी की महिलाएं कहां थी? अंकिता भंडारी के साथ क्या हुआ उन्हें देह - व्यापार में झोंका गया , नहीं मानने पर उनकी हत्या की गई उस वक्त महिला आयोग कहां थी ,? दिल्ली में जब रेसलर बेटियों को घसीटा जा रहा था उस वक्त भाजपा की महिला आयोग कहां थी, अभी हाल ही में दिल्ली में एक चलती बस पर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार होता है तब दिल्ली की महिला आयोग और भारतीय जनता पार्टी की महिलाएं कहां थी, ?देश देख रहा था जब भाजपा का धाकर और अशोक रावत को जो भारत कि सभ्यता संस्कृति और महिला मर्यादाओं का किस प्रकार सड़कों पर धज्जियाँ उडा रहे थे ...बात ये नहीं है कि महिला आयोग का गठन होने से ही महिला सुरक्षित होगी, अगर ऐसी बात है तो भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की सुरक्षा अस्मिता और सम्मान की जिम्मेवारी लेते हुए इन्हें सड़क पर उतरकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आवाज उठाना चाहिए ,महिला आयोग का जो काम है महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिलाओं का अस्मिता के लिए वह देखना चाहिए, परंतु कहीं दिखता नहीं है क्योंकि यह लोग भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करते हैं और भारतीय जनता पार्टी महिला विरोधी पार्टी है ये सब जानते है ।भले ही झारखंड में महिला आयोग का गठन नहीं हुआ लेकिन झारखंड की महिलाएं हर तरह से सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रही है । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को धरातल पर उतारकर महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया जा रहा है ,आज की महिलाएं हेमंत सोरेन जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार है, भले ही आयोग का निर्माण ना हुआ हो, लेकिन झारखंड की महिलाएं भाजपा शासित राज्यों की अपेक्षा काफी सुरक्षित और मजबूत है, मैं अन्नपूर्णा देवी से पूछना चाहती हूं कि आज क्राइम में महिला पर अत्याचार के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन पर क्यों है ,राजस्थान मध्य प्रदेश बिहार दूसरे तीसरे चौथे स्थान पर है । भाजपा शासित राज्यों में ही महिलाओं पर अत्याचार क्यों होता है भारतीय जनता पार्टी की महिलाएं सड़क पर क्यों नहीं उतरती है ,? इसलिए महिलाओं का इस्तेमाल करना राजनीतिक लाभ लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी के लोग बंद करें अन्यथा झारखंड की महिलाएं जागरूक है उन्हें सब समझ में आता है इसलिए भाजपा का महिला हितेषी मगरमच्छ वाली आंसू झारखंड में नहीं चलेगा यह रोना जाकर भाजपा शासित राज्य में रोए , जहां की महिलाएं आज भी पीड़ित है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
B.Sc Nursing छात्रों का फूटा गुस्सा, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सड़क जाम
#
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया तेज, SIR के तहत दावे-आपत्तियों पर हो रही सुनवाई
#
सड़क काटने के विरोध में भौंरा बाजार बंद, ग्रामीणों ने परियोजनाओं का काम कराया ठप; सड़क की मांग पर अड़े लोग
#
सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा भूतनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाकाल की तर्ज पर हुई भव्य आरती
#
देर रात SP का औचक निरीक्षण, थाना ड्यूटी से लेकर रात्रि गश्ती तक परखी पुलिसिंग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
महिला आयोग पर भाजपा को जवाब, नीलम मिश्रा का पलटवार
#
बाइक चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
#
शादी के छह माह बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी
#
भगवान को अर्पित पूजा सामग्री कूड़े के ढेर में में मिला , श्रद्धालुओं में दिखा नाराजगी, महावीर मंदिर की स्वच्छता एवं प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
#
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, शेयर की प्रदर्शन की तस्वीरें