Date: 15/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कोयला चोरी पर आजसू का बड़ा आंदोलन, चक्का जाम की चेतावनी
5/24/2026 3:02:19 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: जिला आजसू पार्टी की ओर से रविवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में हाल के दिनों में कोयला चोरी के विरोध को लेकर हुए विवाद और पुलिस कार्रवाई पर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य मुद्दा आजसू नेत्री रजनी रवानी द्वारा कोयला चोरी के खिलाफ थाना में दिए गए आवेदन के बाद की घटनाओं को लेकर रहा। पार्टी नेताओं का आरोप है कि आवेदन देने के बाद कोयला तस्करों द्वारा रजनी रवानी समेत कई आजसू कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया, जिसमें एक निर्दोष व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय आजसू कार्यकर्ताओं को ही जेल भेज दिया। आजसू पार्टी के संस्थापक सदस्य सह केंद्रीय सचिव प्रमोद कुमार चौरसिया ने कहा कि धनबाद में प्रशासन दोहरी नीति अपना रहा है और राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला चोरी रोकने के लिए पार्टी द्वारा पुलिस को आवेदन दिया गया था, लेकिन पुलिस ने शिकायतकर्ताओं पर ही कार्रवाई कर दी। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर बैठक आयोजित की गई है और जल्द ही आजसू पार्टी धनबाद में बड़ा आंदोलन करेगी। साथ ही चक्का जाम करने की भी चेतावनी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से ही जिले में कोयला चोरी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के दिनों में प्रिंस खान द्वारा जारी वीडियो में भी एसएसपी पर कोयला चोरी करवाने का आरोप लगाया गया था। वहीं केंद्रीय महासचिव संतोष कुमार महतो ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन में भी आजसू पार्टी ने आंदोलन किया था और अब एक बार फिर पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगी।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निरसा में सियासी शक्ति प्रदर्शन का महासंग्राम कल ,सांसद ढुलू महतो और विधायक अरूप चटर्जी आमने-सामने, जिला प्रशासन अलर्ट...
#
SIR अभियान को सफल बनाने के लिए BJP नेत्री बबीता झा ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
#
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र में हो रहा विकास
#
दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
#
विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोयला चोरी पर आजसू का बड़ा आंदोलन, चक्का जाम की चेतावनी
#
दुलाडीह में सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में बोले स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
#
अवैध रिफिलिंग व घरेलू गैस के व्यवसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त, 7 सिलेंडर जब्त, दो पर प्राथमिकी
#
NEET पेपर लीक मामले पर भाजपा पर गर्म हुआ यूथ कांग्रेस ,उग्र प्रदर्शन कर पीएम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
#
मुख्यमंत्री के दौरे के मद्दे नजर छावनी में तब्दील हुआ तारापुर