Date: 01/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
7/12/2026 2:06:41 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
:गया के बिपार्ड परिसर में आयोजित बिहार विधानसभा के सदस्यों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, यूपी सांसद जगदम्बिका पाल और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का संदेश दिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह प्रबोधन कार्यक्रम विशेष रूप से पहली बार चुने गए विधायकों के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से जनप्रतिनिधियों को अपनी विधायी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझने और सदन की कार्यप्रणाली को जानने का अवसर मिला। समापन सत्र में मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि चुनाव वोटों से जीते जाते हैं, लेकिन जनता का विश्वास केवल सेवा और संवेदनशीलता से ही जीता जा सकता है। उन्होंने विधायकों से बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं के पलायन को रोकने की दिशा में काम करने का आह्वान किया। वहीं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बदलते समय में जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण और संवाद कार्यक्रम लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रशिक्षण सत्र के बाद सभी विधायकों ने गया और बोधगया के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी किया।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महंगाई और एमएमडीआर के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
#
मनुस्मृति पर गरमाई राजनीति ,कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक,भाजपा कार्यालय बना पुलिस छावनी,प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव समेत तीन गिरफ्तार !
#
कांग्रेस से निष्कासित लोगों के साथ मंच साझा करना अनुशासनहीनता: बंमभोली सिंह
#
MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का जनजागरण, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना
#
टोंटो हत्याकांड के बाद अर्जुन मुंडा ने MGM अस्पताल में रमिया दोराईबुरु से की मुलाकात, सुरक्षा की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
#
प्रेमी युगल ने शिव मंदिर में रचाई शादी, बस्ती वालों की मौजूदगी में बने हमसफर
#
7 घंटे के रेस्क्यू के बाद बचा पीयूष, डीएम ने NDRF-SDRF टीम को किया सम्मानित
#
सड़क काटने के विरोध में भौंरा बाजार बंद, ग्रामीणों ने परियोजनाओं का काम कराया ठप; सड़क की मांग पर अड़े लोग
#
एच-1बी पर ट्रंप कैंप की नई चोट: अगर तीन साल का ब्रेक लगा, तो भारत के आईटी सपने, डॉलर और दिमाग—तीनों पर पड़ेगा असर