Date: 30/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पांच बदमाशों ने ज्वेलर्स को घेरा, पिस्तौल के बल पर लूटकर हुए फरार
5/30/2026 11:24:00 AM IST
91
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है। फतेहपुर बाजार स्थित बर्मा ज्वेलर्स के संचालक से अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकानदार शुक्रवार रात अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर बस स्टैंड स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें धमकाया और लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ-साथ अपराधियों की पहचान में जुट गई है। घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दो ऑटो की भिड़ंत में राजमिस्त्री की मौत, दो महिला समेत पांच जख़्मी
#
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक गंभीर रूप से घायल
#
नदी में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, इलाके में सनसनी
#
एक्सपायरी दवाएं मिलने पर प्रशासन सख्त, चार स्वास्थ्यकर्मियों को शोकॉज नोटिस
#
कोयला और लोहा कारोबार को लेकर बढ़ा खूनी संघर्ष, कानून-व्यवस्था पर सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में NSCME-2026 का आयोजन, क्रिटिकल मिनरल्स पर चल रहा मंथन
#
गर्मी में सदर अस्पताल की व्यवस्था पड़ी कमजोर, बेड की जगह जमीन पर लेटे नजर आये मरीज
#
तेज रफ्तार का कहर: डुमरी में वाहन की टक्कर से दो बिजली खंभे क्षतिग्रस्त,इलाके में दहशत
#
चोरी का विरोध करना पड़ा महंगा ,चोरों ने महिला का गर्दन काटा,भाई ने एक चोर को पकड़ा ,अब पुलिस ....
#
विष्णुगढ़ में वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी, भाजपा महिला मोर्चा का धरना