Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भीषण गर्मी में पानी संकट पर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

5/30/2026 1:49:39 PM IST

121
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट को लेकर युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग की। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने कहा कि बागबेड़ा, करंडीह, परसुडी और खासमहल समेत कई इलाकों में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी के इस मौसम में पानी की कमी से आम जनता परेशान है और कई घरों में स्थिति और भी खराब हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत टैंकर और स्थायी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। युवा कांग्रेस ने यह भी कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सरकार को जल्द ठोस कदम उठाने होंगे ताकि लोगों को राहत मिल सके। तत्काल समाधान की उम्मीद लोगों ने जताई है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए  बिनोद केसरी की रिपोर्ट