Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

RCB की दूसरी जीत के बाद विराट कोहली हुए भावुक, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

6/1/2026 2:08:01 PM IST

164
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली: रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को मात दी। इस जीत से विराट कोहली काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल टीम ने अपने आप से एक सवाल किया था और इस साल जवाब भी दे दिया। आरसीबी ने पिछले साल पंजाब किंग्स को मात देकर अपना पहला खिताब जीता था और 17 साल से चले आ रहे ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था। इस बार आरसीबी ने अपना खिताब बचाया है। आईपीएल खिताब बचाने वाली तीसरी टीम बन गई है। उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (2010 और 2011), मुंबई इंडियंस (2019 और 2020) ने लगातार दो बार खिताब अपने नाम किए थे।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क