Date: 04/06/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एक ही परिवार की 5 बेटियां बनीं बिहार पुलिस सिपाही, 30 से ज्यादा लोग पहले से सरकारी-निजी नौकरी में
6/4/2026 1:40:41 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
एक ही परिवार की पांच बेटियों ने बिहार पुलिस में सिपाही पद पर चयनित होकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह परिवार आज पूरे इलाके में “नौकरी वाला खानदान” के रूप में जाना जाता है, क्योंकि इसके 30 से अधिक सदस्य सरकारी और प्राइवेट नौकरियों में कार्यरत हैं। इस परिवार की सफलता की कहानी संघर्ष और बदलाव से जुड़ी है। शुरुआती दौर में परिवार अशिक्षा और संसाधनों की कमी से जूझ रहा था। गांव में शिक्षा की मजबूत व्यवस्था नहीं थी और सरकारी स्कूल जैसी बुनियादी सुविधा का भी अभाव बताया जाता है। इसके बावजूद लगभग दो दशक पहले परिवार में शिक्षा की शुरुआत निजी प्रयासों के जरिए हुई, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे बदलने लगी। शिक्षा की यह शुरुआत आगे चलकर बड़ा बदलाव लेकर आई। परिवार के युवा पढ़ाई के लिए दूर-दराज जाने लगे और समय के साथ सरकारी नौकरियों में चयन का सिलसिला शुरू हो गया। आज इस परिवार के सदस्य इंजीनियरिंग, रेलवे, सेना (JCO), पुलिस, ग्रुप डी और शिक्षा विभाग समेत कई क्षेत्रों में कार्यरत हैं। हाल ही में सबसे बड़ी उपलब्धि तब सामने आई जब इस परिवार की पांच बेटियों ने एक साथ बिहार पुलिस में चयन प्राप्त किया। इनमें चार सगी और चचेरी बहनें हैं, जबकि एक बहू भी शामिल है। सभी ने सीमित संसाधनों के बावजूद ऑनलाइन पढ़ाई और सेल्फ स्टडी के माध्यम से तैयारी की। उन्होंने एक-दूसरे का सहयोग करते हुए पढ़ाई की और कठिन मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की। परिवार के अनुसार पहले बेटियों की शिक्षा को उतना महत्व नहीं दिया जाता था, लेकिन अब सोच पूरी तरह बदल चुकी है। बेटियों को भी समान अवसर और प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिसका परिणाम यह ऐतिहासिक सफलता है। सफल बेटियों ने बताया कि उन्होंने घर के कामों के साथ-साथ पढ़ाई को जारी रखा और लगातार मेहनत की। फिजिकल टेस्ट की तैयारी के लिए उन्हें कई किलोमीटर दूर जाकर अभ्यास करना पड़ा। परिवार का कहना है कि आज भी इलाके में सरकारी स्कूल की कमी है, लेकिन इसके बावजूद यह परिवार शिक्षा और संघर्ष की एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुका है। पांच बेटियों की यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण का मजबूत संदेश देती है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने जारी किया पीजी सेमेस्टर-4 का रिजल्ट
#
डीसी ने बागवानी मेला को लेकर जागरूकता रथ को किया रवाना, कब लगेगा मेला
#
बीसीसीएल पर 28 एकड़ सरकारी-रैयती जमीन अतिक्रमण का आरोप, टाउनशिप में बने जीएम बंगले और सैकड़ों क्वार्टर जांच के घेरे में
#
त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई दिलशाद की हत्या, प्रेमिका गिरफ्तार
#
पीएम मोदी 5 जून को गुजरात दौरे पर, ₹18,777 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने में देश के युवा निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका -राज्यपाल
#
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे गृह जिला का दौरा, तैयारियां जोरो पर
#
इंसानियत हुई शर्मसार, सदर अस्पताल के लापरवाही से गई व्यक्ति की जान
#
विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया सायर तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास
#
आईआईटी (आईएसएम) के पूर्व छात्र डॉ. सुनील कुमार बर्नवाल के नेतृत्व में भारत ने हासिल की बड़ी डिजिटल स्वास्थ्य उपलब्धि